LOADING...
'मां इंटी बंगारम' ने बनाया ये महा-रिकॉर्ड, खुशी से उछल पड़ीं सामंथा रुथ का वीडियो वायरल
'मां इंटी बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर किया बड़ा कमाल

'मां इंटी बंगारम' ने बनाया ये महा-रिकॉर्ड, खुशी से उछल पड़ीं सामंथा रुथ का वीडियो वायरल

Jul 12, 2026
06:02 pm

क्या है खबर?

साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाकर एक ऐसा महा-रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद इंटरनेट पर सामंथा का एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जैसे ही सामंथा को फिल्म की बंपर कमाई का आंकड़ा दिखाया जाता है, वो अपनी खुशी पर काबू नहीं रख पातीं और खुशी से उछल पड़ती हैं।

वीडियो

राज निदिमोरू ने अनोखे अंदाज में दी सामंथा को खुशखबरी

सामंथा ने अपनी फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता की जानकारी एक पोस्टर और एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर करके दी। वायरल वीडियो में फिल्म के निर्माता और उनके पति राज निदिमोरू उनसे पूछते हैं कि क्या वो कुछ शानदार देखना चाहती हैं, जिस पर सामंथा हां कहती हैं। इसके बाद राज उन्हें एक आईपैड देते हैं और जैसे ही सामंथा उसे अनलॉक करती हैं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा देखकर उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है।

रिकॉर्ड

100 करोड़ कमाने वाली तेलुगु सिनेमा की पहली महिला-प्रधान फिल्म

दरअसल, 'मां इंटी बंगारम' ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की छप्परफाड़ कमाई कर ली है, जिसके बाद ये तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली सबसे पहली महिला-प्रधान फिल्म बन गई है। तेलुगूसिनेमा में किसी भी हीरोइन की फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कमाई है। फोन देख बेहद उत्साहित सामंथा एक बड़ी सी मुस्कान के साथ कहती हैं, "हमने 100 करोड़ कमा लिए।"

Advertisement

खुलासा

100 करोड़ कमाने के बाद सामंथा ने खोल दी थिएटर मालिकों की पोल

सामंथा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे एक दोस्त ने छोटे शहर के एक थिएटर मालिक को फोन किया। उसे नहीं पता था कि मैं भी सुन रही हूं। जब मेरे दोस्त ने फिल्म की ओपनिंग के बारे में पूछा तो उसने बिना झिझके कहा, एक हीरोइन की फिल्म भला कौन देखेगा? बड़े हीरो की फिल्म में ग्लैमर के लिए वो ठीक है, पर अकेले उसके दम पर कोई सिनेमाघर नहीं आएगा। रिलीज से पहले लोगों की यही सोच थी।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

तंज

अब थिएटर मालिक तुरंत 'ना' नहीं कहेंगे- सामंथा

सामंथा ने लिखा, 'असली बदलाव जोखिम उठाने से आता है। अक्सर ये जोखिम नाकाम होते हैं। कभी-कभार रंग लाते हैं और हमारे लिए इस फिल्म ने काम किया। उम्मीद है कि ये एक बड़ी शुरुआत है। अगली बार जब कोई छोटे शहरों के थिएटर मालिकों से किसी महिला-प्रधान फिल्म के बारे में पूछे तो उनका जवाब तुरंत 'ना' न हो, बल्कि वे कहें 'चलो देखते हैं, क्योंकि सच ये है कि बिना कोशिश किए हम कभी कुछ नहीं जान पाएंगे।'

बयान

'मां इंटी बंगारम' की सफलता पर भावुक हुए निर्माता राज निदिमोरू

'मां इंटी बंगारम' का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है, जबकि इसके निर्माता राज निदिमोरू हैं। राज ने कहा, "आखिरकार, मुझे एक तेलुगू फिल्म बनाने का मौका मिला और इसे जो प्यार और समर्थन मिला है, उससे मैं बेहद अभिभूत हूं और दर्शकों का बहुत आभारी हूं।" 'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी मध्यमवर्गीय महिला की कहानी है] जो अपनी घरेलू जिम्मेदारियों और पारिवारिक बंधनों से ऊपर उठकर अपनी ताकत पहचानती है और खुद को साबित करती है।

Advertisement