बॉक्स ऑफिस पर सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' का जलवा, 20 करोड़ का बजट और 90 करोड़ की कमाई
मनोरंजन
सामंथा रुथ प्रभु की नई तेलुगू फिल्म 'मा इंटी बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 90.15 करोड़ रुपये की दमदार कमाई कर ली है। देश-विदेश में टिकटों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री की बदौलत ये फिल्म अब जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की कगार पर है।
'मा इंटी बंगाारम' बनी सबसे बड़ी महिला-प्रधान तेलुगू फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने भारत में 56.10 करोड़ और विदेशों से 25.20 करोड़ बटोरकर इतिहास रच दिया है। अकेले उत्तरी कमाए। महज 10 दिनों में 'अरुंधति' (70 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान तेलुगू फिल्म बन गई है। खास बात ये है कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को सामंथा के पति राज निदिमोरु ने प्रोड्यूस किया है।