NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' में दिखेंगे सलमान, म्यूजिक कंपोजर थमन ने की पुष्टि
    मनोरंजन

    चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' में दिखेंगे सलमान, म्यूजिक कंपोजर थमन ने की पुष्टि

    चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' में दिखेंगे सलमान, म्यूजिक कंपोजर थमन ने की पुष्टि
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 14, 2021, 01:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' में दिखेंगे सलमान, म्यूजिक कंपोजर थमन ने की पुष्टि
    चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' में दिखेंगे सलमान

    अगस्त में ऐसी चर्चा सुनने को मिली थी कि साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म में सलमान खान नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का शीर्षक 'गॉडफादर' रखा गया है। इस फिल्म का म्यूजिक एस थमन कंपोज कर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में थमन ने बताया है कि फिल्म में सलमान अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने फिल्म में सलमान की मौजूदगी की पुष्टि कर दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

    डांस नंबर पर थिरकते हुए दिखेंगे सलमान

    आउटलुक की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूजिक कंपोजर थमन ने इस बात की जानकारी दी है कि 'गॉडफादर' में सलमान नजर आएंगे। वह एक डांस नंबर पर थिरकते हुए दिखने वाले हैं। थमन ने कहा, "फिल्म में सलमान सर और चिरंजीवी सर एक साथ डांस करते दिखने वाले हैं। यह हमारे लिए वाकई में बहुत बड़ा मौका होने वाला है।" कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान ने फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया है।

    हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स देंगी गाने को आवाज

    हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के भी फिल्म से जुड़ने की खबरें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म के गाने को वह अपनी आवाज देंगी। थमन ने बताया कि ब्रिटनी को शामिल करने की चर्चा चल रही है। हालांकि, गायिका ने अभी तक अपनी हामी नहीं भरी है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिसमें बताया जाएगा कि फिल्म के लिए किस इंटरनेशनल सिंगर को शामिल किया गया है।

    मलयालम फिल्म 'लूसिफर' की तेलुगु रीमेक है 'गॉडफादर'

    'गॉडफादर' हिट मलयालम फिल्म 'लूसिफर' की तेलुगु रीमेक है। इस मलयालम फिल्म में मोहनलाल ने लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन की शुरुआत की थी। इसमें उन्हें कैमियो की भूमिका में भी देखा गया था। 2019 में आई इस फिल्म में टोविनो थॉमस, विवेक ओबेरॉय और मंजू वारियर को भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखा गया था। 'लूसिफर' एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।

    फिल्म में नजर आएंगे साउथ के ये बड़े कलाकार

    मेकर्स ने चिरंजीवी के अलावा बाकी कलाकारों के नाम की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नयनतारा और सत्यदेव, मंजू वारियर व विवेक ओबेरॉय की भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे। विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती भी इस फिल्म में एक कैमियो की भूमिका में नजर आएंगे। चिरंजीवी और सलमान को पहले कभी किसी फिल्म में साथ नहीं देखा गया। इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना रोमांचकारी होगा।

    सलमान की ये फिल्में भी आएंगी दर्शकों के बीच

    फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में आखिरी बार सलमान नजर आए हैं। इसमें उनके साथ दिशा पटानी दिखी हैं। वह 'मास्टर' की हिन्दी रीमेक में भी नजर आ सकते हैं। 'टाइगर 3' में भी सलमान अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी। वह अपने बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' में नजर आने वाले हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान
    आगामी फिल्में
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    विमेंस प्रीमियर लीग: मुंबई ने कोचिंग स्टाफ का किया ऐलान, झूलन गोस्वामी को दो बड़ी जिम्मेदारी  झूलन गोस्वामी
    मुंबई में हुई भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील, 1,200 करोड़ रुपये में बिके 23 घर मुंबई
    खामोश हो गई वाणी जयराम की आवाज, स्कूलों में भी गाया जाता है उनका यह भजन पद्म भूषण
    दिल्ली: अमेरिकन एयरलाइंस ने न्यूयॉर्क जा रही कैंसर पीड़ित महिला को विमान से उतारा  दिल्ली

    बॉलीवुड समाचार

    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर शाहरुख खान
    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन
    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी

    सलमान खान

    बिग बॉस 16: एलिमिनेट हुईं सुंबुल तौकीर, कहा- सही वक्त पर आई हूं बाहर बिग बॉस 16
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान
    'शहजादा' में सलमान खान के सम्मान में कार्तिक आर्यन करेंगे 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' पर डांस शहजादा फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: YRF 'स्पाई यूनिवर्स' में नंबर एक पर 'पठान', इन फिल्मों को पछाड़ा पठान फिल्म

    आगामी फिल्में

    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का हिस्सा बनीं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर
    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें काजोल
    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान करण जौहर

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023