Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पहली बार साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ काम कर सकती हैं विद्या बालन
मनोरंजन

पहली बार साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ काम कर सकती हैं विद्या बालन

पहली बार साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ काम कर सकती हैं विद्या बालन
लेखन नेहा शर्मा
Jun 10, 2021, 04:54 pm 3 मिनट में पढ़ें
पहली बार साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ काम कर सकती हैं विद्या बालन

विद्या बालन की ना सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि साउथ में भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वह साउथ की फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे विद्या के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। दरअसल, विद्या साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ एक फिल्म करने जा रही हैं। मतलब यह कि वह साउथ इंडस्ट्री में भी धमाका करने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

रिपोर्ट
चिरंजीवी की बहन का किरदार निभाएंगी विद्या

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक विद्या से चिंरजीवी की अगली बहुचर्चित फिल्म 'लूसिफर' के लिए संपर्क किया गया है। निर्माताओं ने उन्हें अपनी इस फिल्म में साइन करने का मन बना लिया है। विद्या फिल्म में चिरंजीवी की बहन का किरदार निभाने जा रही हैं। उन्हें जिस किरदार के लिए चुना गया है, उसके लिए पहले नयनतारा, राधिया और जेनेलिया का नाम सामने आ चुका है, लेकिन अब इसके लिए विद्या का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

रजामंदी
विद्या ने फिल्म के लिए भर दी हामी

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विद्या को फिल्म की कहानी और इसमें अपना किरदार बेहद पसंद आया है। उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए रजामंदी दे दी है। विद्या ने फिल्म के इसलिए भी हां की है क्योंकि इस फिल्म के जरिए वह पहली बार चिरंजीवी के साथ काम करने जा रही हैं। बता दें कि विद्या ने आखिरी बार तमिल फिल्म 'कल्याणी भरथ' में मेहमान भूमिका निभाई थी।

जानकारी
हिट मलयालम फिल्म का रीमेक है 'लूसिफर'

लूसिफर का निर्देशन मोहन राजा कर रहे हैं। जनवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। यह इसी नाम से बनी हिट मलयालम फिल्म का रीमेक है। एनवी प्रसाद और कोनिडेला प्रोडक्शंस के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। अभिनेता सत्यदेव भी इसमें एक खास भूमिका निभाने वाले हैं। पिछले साल 16 दिसंबर को मोहन राजा ने फिल्म का ऐलान किया था। लूसिफर एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।

चर्चा
इन फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं विद्या

विद्या जल्द ही फिल्म 'शेरनी' में नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म 18 जून को रिलीज होने वाली है। इसमें विद्या एक वन अधिकारी की भूमिका निभाने जा रही हैं। विद्या 'तुम्हारी सुलु' के निर्माताओं तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर के साथ दोबारा काम करेंगी। उन्होंने एक स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है, जो विद्या को बेहद पसंद आई है। इसके अलावा विद्या निर्माता विक्रम मल्होत्रा की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी। फिल्म के निर्देशन की बागडोर सुरेश त्रिवेणी संभालेंगे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
मनोरंजन
दक्षिण भारतीय सिनेमा
ताज़ा खबरें
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में मनोरंजन
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े खेलकूद
असम: थाने में आग लगाने के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
असम: थाने में आग लगाने के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर देश
मेसेजिंग ऐप्स की लिस्ट में व्हाट्सऐप की बादशाहत बरकरार; टेलीग्राम के यूजर्स भी बढ़े
मेसेजिंग ऐप्स की लिस्ट में व्हाट्सऐप की बादशाहत बरकरार; टेलीग्राम के यूजर्स भी बढ़े टेक्नोलॉजी
21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह मनोरंजन
मनोरंजन
UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित
UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित मनोरंजन
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी मनोरंजन
क्या है सेंसर बोर्ड और कैसे मिलते हैं फिल्मों को सर्टिफिकेट? जानिए पूरी प्रक्रिया
क्या है सेंसर बोर्ड और कैसे मिलते हैं फिल्मों को सर्टिफिकेट? जानिए पूरी प्रक्रिया मनोरंजन
बॉलीवुड कलाकारों के ये बच्चे एक्टिंग में नहीं बनाना चाहते करियर
बॉलीवुड कलाकारों के ये बच्चे एक्टिंग में नहीं बनाना चाहते करियर मनोरंजन
नेटफ्लिक्स में आया नया 'टू थंब्स-अप' फीचर, यूजर्स को मिलेंगे बेहतर शोज के सुझाव
नेटफ्लिक्स में आया नया 'टू थंब्स-अप' फीचर, यूजर्स को मिलेंगे बेहतर शोज के सुझाव टेक्नोलॉजी
और खबरें
दक्षिण भारतीय सिनेमा
प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन
प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन मनोरंजन
2024 में रिलीज होगी 'KGF चैप्टर 3', प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि
2024 में रिलीज होगी 'KGF चैप्टर 3', प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि मनोरंजन
'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका
'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका मनोरंजन
पहले भाग से ज्यादा होगा 'पुष्पा 2' का बजट, 400 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म
पहले भाग से ज्यादा होगा 'पुष्पा 2' का बजट, 400 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म मनोरंजन
बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, समय बर्बाद नहीं करना चाहता- महेश बाबू
बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, समय बर्बाद नहीं करना चाहता- महेश बाबू मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022