सलमान खान पहली बार बनेंगे सुपरहीरो, राज-डीके के साथ दुनियाभर में मचेगी धूम
सलमान खान अपनी पहली सुपरहीरो फिल्म के लिए तैयार हैं, जिसे मशहूर जोड़ी राज-डीके निर्देशित करेगी। 'द फैमिली मैन' फेम निर्देशकों के साथ सलमान की यह फिल्म वैश्विक स्तर के लिए बनाई जा रही है। अतुल अग्निहोत्री द्वारा निर्मित इस मेगा प्रोजेक्ट की शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू होगी। फिल्म का मकसद भारतीय दर्शकों के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस को भी प्रभावित करना है।
प्री-प्रोडक्शन का काम जारी
फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है और टीम इसके बड़े-बड़े विजुअल्स और तकनीकी बारीकियों पर पूरा ध्यान दे रही है। फिल्म में स्टूडियो पार्टनर के तौर पर जुड़ने के लिए मैत्री मूवी मेकर्स के साथ बातचीत चल रही है, वहीं फिल्म की हीरोइन के लिए कास्टिंग अभी जारी है। दूसरी तरफ सलमान का शेड्यूल काफी व्यस्त है। वो नयनतारा के साथ एक एक्शन फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जो ईद 2027 में रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' नाम की वॉर ड्रामा फिल्म में भी नजर आएंगे, जो गलवान घाटी के संघर्ष पर आधारित है।