LOADING...
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के पहले एपिसोड में नजर आएंगे सलमान खान, देखिए पोस्टर 
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' में नजर आएंगे सलमान (तस्वीर: एक्स/@NetflixIndia)

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के पहले एपिसोड में नजर आएंगे सलमान खान, देखिए पोस्टर 

Jun 16, 2025
03:36 pm

क्या है खबर?

जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इस शो के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। नए सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हो रही है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के पहले एपिसोड के मेहमान कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता सलमान खान होंगे। निर्माताओं ने खुद इसकी पुष्टि की है।

पोस्टर

जानिए कब देख पाएंगे ये एपिसोड

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' के पहले एपिसोड को आप 21 जून को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। OTT प्लेटफॉर्म ने इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, 'स्वैग से करेंगे इस सीजन की शुरुआत, सिकंदर के साथ। इसके अलावा 'सिकंदर' को अभी नेटफ्लिक्स पर देखें।' इस शो में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक अपने मजेदार किरदारों से हंसाते नजर आएंगे, वहीं जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह के साथ सिद्धू दिखाई देंगे।

ट्विटर पोस्ट

निर्माताओं ने किया ऐलान