NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज
    अगली खबर
    बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज
    इन कलाकारों से रहे सलमान के क्रिएटिव डिफरेंसेज

    बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 24, 2022
    11:01 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारों में शामिल हैं। हर कोई उनके साथ काम करने के लिए लालायित रहता है।

    फिल्म निर्माता से लेकर हीरो तक, सभी अपने प्रोजेक्ट में सलमान के साथ गठजोड़ करना चाहते हैं। सलमान ने कई कलाकारों को बॉलीवुड में आगे बढ़ने में मदद भी की है।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका कई कलाकारों के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेज भी रहा है? आइए उन कलाकारों पर गौर फरमाते हैं।

    #1

    संजय लीला भंसाली

    इस सूची में पहला नाम संजय लीला भंसाली का है। भंसाली और सलमान ने 'हम दिल दे चुके सनम' में एक साथ काम किया था। 20 साल बाद इन दोनों ने 'इंशाअल्लाह' के लिए हाथ मिलाया था।

    खबरों की मानें तो सलमान और भंसाली में मतभेद के कारण इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। ये अलग बात है कि सलमान भंसाली को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं।

    फैंस उम्मीद करेंगे कि सलमान-भंसाली एक साथ काम करें।

    #2

    आयुष शर्मा

    हाल में खबर आई थी कि क्रिएटिव डिफरेंसेज के कारण आयुष शर्मा सलमान की 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए। आयुष फिल्म में सलमान के भाई की भूमिका निभाने वाले थे।

    यहां तक कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। अब किस मुद्दे को लेकर बात बिगड़ गई, ये तो आयुष और मेकर्स ही बता सकते हैं।

    सलमान और उनके बहनोई आयुष पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में नजर आए थे।

    #3

    कबीर खान

    कबीर खान बॉलीवुड के महान फिल्ममेकर माने जाते हैं। क्रिएटिव लेवल पर सलमान और उनके बीच भी विवाद हो चुका है।

    'ट्यूबलाइट' की असफलता के बाद से ही निर्देशक कबीर और सलमान के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं। हालांकि, कबीर सलमान के साथ अपने मतभेद की खबरों को नकार चुके हैं।

    कहा जाता है कि फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के दौरान सलमान और कबीर के बीच मतभेद पैदा हुआ था।

    #4

    अनिल शर्मा

    'गदर' जैसी कालजयी फिल्म का निर्देशन कर चुके अनिल शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। काम करने के दौरान अनिल के साथ भी सलमान की नहीं बनी।

    फिल्म 'वीर' में अनिल और सलमान ने साथ काम किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने कहा था कि उन्हें निर्देशन अनिल पर ज्यादा भरोसा नहीं है।

    इसके बाद अनिल ने स्वीकार किया था कि उनके और सलमान के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेज हैं।

    #5

    अभिनव कश्यप

    इस कड़ी में अंतिम नाम अभिनव कश्यप का है, जो फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के भाई हैं। खबरों की मानें तो अभिनव ने सलमान के परिवार पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

    उनके इस आरोप के बाद पूरा विवाद खड़ा हो गया था। दोनों के बीच तल्खियां इतनी बढ़ी हुई हैं कि शायद ही दोनों किसी फिल्म के लिए साथ आएंगे।

    ऐसा माना जाता है कि सलमान अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'टाइगर 3' में सलमान अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी। वह शाहरुख की 'पठान', 'नो एंट्री 2' और 'बजरंगी भाईजान 2' में अपना जलवा दिखाने वाले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    सलमान खान
    संजय लीला भंसाली
    आयुष शर्मा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    क्या रणबीर-आलिया ने वेडिंग टीम को NDA साइन करने के लिए कहा? बॉलीवुड समाचार
    जब कैटरीना के चलते पापा ऋषि से गुस्सा होकर रणबीर ने छोड़ दिया था अपना घर ऋषि कपूर
    शिल्पा-राज से लेकर ऐश्वर्या-अभिषेक तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे महंगी शादियां मनोरंजन
    रणबीर से लेकर पृथ्वीराज कपूर तक, कपूर खानदान में कैसे हुई शादियां? मनोरंजन

    सलमान खान

    सलमान से शादी करने आई थीं सोमी अली, अभिनेता ने यह कहकर तोड़ दिया था दिल बॉलीवुड समाचार
    सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का हिस्सा नहीं हैं आयुष शर्मा आयुष शर्मा
    सलमान अभिनीत 'नो एंट्री' के सीक्वल में नहीं हुई डेजी शाह की एंट्री अनिल कपूर
    क्या सामंथा लॉकवुड को डेट कर रहे सलमान? हॉलीवुड अभिनेत्री ने बताई सच्चाई सेलिब्रिटी गॉसिप

    संजय लीला भंसाली

    संजय लीला भंसाली की म्यूजिक एल्बम 'सुकून' सितंबर के पहले सप्ताह में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में सोनम कपूर के होने की खबर अफवाह- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में नजर आ सकती हैं जूही चावला बॉलीवुड समाचार
    रणवीर और आलिया अभिनीत 'बैजू बावरा' की शूटिंग अक्टूबर में होगी शुरू बॉलीवुड समाचार

    आयुष शर्मा

    सलमान खान ला रहे हैं 'कभी ईद कभी दिवाली', इस साउथ फिल्म की होगी रीमेक! अक्षय कुमार
    सलमान ने दो साल के लिए टाली भाई सोहेल की 'शेर खान', जानिए क्या है वजह बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा सहित इन हस्तियों ने छोड़ा ट्विटर ट्विटर
    मराठी फिल्म के रीमेक में दबंगई अंदाज दिखाएंगे सलमान खान, गैंगस्टर बने आयुष शर्मा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025