Page Loader
सलमान खान फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 5वां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार 
मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता (तस्वीर: एक्स/@BeingSalmanKhan)

सलमान खान फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 5वां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार 

May 07, 2024
12:10 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी है। हाल ही में गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियार की आपूर्ति करने वाले आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या की है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार हो गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

सलमान

मोहम्मद रफीक चौधरी कोर्ट में पेश किया जाएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान के घर की रेकी करने में मदद की थी। चौधरी को राजस्थान से मुंबई लाया जा रहा है। उसे जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अभी तक अनुज थापन, सोनू बिश्नोई, सागर पाल और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट