NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान के घर फायरिंग मामले में हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी ने की आत्महत्या
    अगली खबर
    सलमान खान के घर फायरिंग मामले में हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी ने की आत्महत्या
    गोलीबारी करने वाले शख्स ने पुलिस हिरासत में की आत्महत्या की कोशिश

    सलमान खान के घर फायरिंग मामले में हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी ने की आत्महत्या

    लेखन दीक्षा शर्मा
    संपादन नेहा शर्मा
    May 01, 2024
    04:11 pm

    क्या है खबर?

    सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

    अब इस बीच खबर आ रही है कि गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियार की आपूर्ति करने वाले आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली है।

    अनुज को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंंभीर बताई जा रही थी, लेकिन अब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

    शिकंजा

    पंजाब से हुई थी अनुज की गिरफ्तारी

    मुंबई पुलिस ने ANI को बताया था कि अनुज ने हिरासत में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

    इस मामले में पुलिस ने विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के अलावा सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) को आरोपी पाया है।

    विक्की और सागर को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया गया, वहीं अनुज और सोनू सुभाष चंदर को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।

    दावा

    कई सालों से लॉरेंस के साथ काम कर रहा था अनुज

    अनुज पंजाब के अबोहर का रहने वाला था और गांव में ट्रक में बतौर हेल्पर काम करता था। उस पर पंजाब और हरियाणा में कई केस दर्ज थे। अनुज कई सालों से लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर काम कर रहा था।

    मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे। सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग के लिए इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने ही की थी।

    धाराएं

    6 आरोपियों पर लगी थीं मकोका की धाराएं

    फायरिंग मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका की धाराएं लगाई गई हैं। मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्वोई और लॉरेंस पर भी मकोका की धारा लगाई है।

    कुल 6 आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। मकोका लगने से अब आरोपियों की जल्दी जमानत नहीं हो सकेगी। मकोका के तहत न्यूनतम सजा 5 साल की जेल है।

    मकोका के तहत आरोपी की पुलिस रिमांड 30 दिन तक हो सकती है, जबकि IPC के तहत यह अधिकतम 15 दिन होती है।

    हमला

    अनमोल ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

    सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। 2 बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए और फरार हो गए।

    जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेे ने सलमान से फोन पर बात की थी।

    इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    आत्महत्या

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    सलमान खान

    अलीजेह अग्निहोत्री की 'फर्रे' अपनी OTT रिलीज को तैयार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म  अलीजेह अग्निहोत्री
    KRK का सलमान खान पर गंभीर आरोप, बोले- मुझे मारने की कोशिश की  बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान ही नहीं, इन मशहूर बॉलीवुड सितारों ने भी विज्ञापन से शुरू किया अपना करियर ऐश्वर्या राय
    'साजन' से 'आशिकी' तक, नई पीढ़ी को भी रास आएंगी ये पुरानी रोमांटिक फिल्में  माधुरी दीक्षित

    आत्महत्या

    बिहार: मां ने मोबाइल पर बात करने से मना किया, किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की बिहार
    उत्तर प्रदेश: पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, पुलिसकर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या की उत्तर प्रदेश
    राजस्थान: कोटा में 1 साल में 28 मौतें, क्यों नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला? कोटा
    कोटा में NEET की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने आत्महत्या की राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025