Loading...
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड से मंजूरी, लंबे इंतजार के बाद मिला प्रमाणपत्र
'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिला

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड से मंजूरी, लंबे इंतजार के बाद मिला प्रमाणपत्र

Nov 18, 2026
05:19 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' ने लंबे इंतजार के बाद सेंसर प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है। भारत-चीन के बीच 2020 के संघर्ष पर आधारित इस फिल्म को कथित तौर पर इसके कंटेंट और चीन के रेफरेंस को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पिछले महीने अपडेट आया था कि फिल्म को कथित तौर पर केंद्र सरकार से क्लियरेंस मिल गया है। अब खबर है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने भी 'मातृभूमि' को हरी झंडी दिखा दी है।

सेंसरशिप

सलमान की 'मातृभूमि' को प्रमाणपत्र मिला

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 18 नवंबर को 'मातृभूमि' की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है।

बोर्ड द्वारा इसे U/A 16+ रेटिंग के साथ प्रमाणीकरण किया गया है। इसका मतलब हुआ कि फिल्म देखने के लिए दर्शकाें की उम्र 16 साल या फिर उससे ज्यादा होनी जरूरी होगी।

प्रमाणपत्र में फिल्म की अवधि का खुलासा भी किया गया है, जिसके अनुसार यह 154.12 मिनट (2 घंटे, 34 मिनट और 12 सेकंड) लंबी होगी।

फिल्म

अगले महीने रिलीज हो रही 'मातृभूमि'

हाल ही में सलमान और पूरी टीम ने मिलकर 'मातृभूमि' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम मुंबई में रखा था।

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अगले महीने 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। उनकी पुष्टि ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है।

फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है। इसमें चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया और प्रशांत तमांग जैसे सितारे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

ADVERTISEMENT