LOADING...
अक्षय कुमार का पुराना वीडियो देख भावुक हुए सलमान खान, दोनों ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर दिखा अक्षय कुमार और सलमान खान का ब्रोमांस

अक्षय कुमार का पुराना वीडियो देख भावुक हुए सलमान खान, दोनों ने दी प्रतिक्रिया

Dec 17, 2022
02:45 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार और सलमान खान दोनों का बॉलीवुड में अपना प्रशंसक वर्ग है। एक तरफ जहां अक्षय अपने खिलाड़ी अवतार के लिए पसंद किए जाते हैं तो वहीं सलमान के दबंग अंदाज के लोग कायल हैं। हालांकि, इन अवतार से हटकर सोशल मीडिया पर दोनों का अलग तरह का ब्रोमांस देखने को मिला है। शुक्रवार को सलमान ने अक्षय का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी बहन का संदेश सुनकर भावुक हो गए हैं।

संदेश

अक्षय की बहन ने उनके लिए भेजा था संदेश

इस साल रक्षाबंधन के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक रिएलिटी शो में अक्षय के सामने उनकी बहन का एक संदेश प्ले किया गया। इस संदेश में अक्षय की बहन अल्का बता रही हैं कि कैसे पिता के गुजरने के बाद अक्षय ने उनका ध्यान रखा और कभी कोई कमी महसूस नहीं होने दी। यह सुनते हुए अक्षय की आंखें नम रहीं।

इंस्टाग्राम स्टोरी

सलमान ने शेयर किया वीडियो

अब सलमान की नजर इस वीडियो पर पड़ी तो उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सलमान ने अपनी स्टोरी में यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे सामने कुछ ऐसा आया है जो मुझे लगता मुझे सबके साथ शेयर करना चाहिए। यह बेहतरीन है, आप पर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे, अक्की। आप फिट रहें, काम करते रहें और ईश्वर हमेशा आपके साथ रहें।' अक्षय ने सलमान की स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने दिल छू लिया।

इंस्टाग्राम पोस्ट

अक्षय का भावुक वीडियो

जोड़ी

इन फिल्मों में साथ दिखे सलमान और अक्षय

सलमान खान और अक्षय कुमार 2004 की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। अनीस बाज्मी और रूमी जाफरी द्वारा लिखी गई इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। इसके बाद दोनों 2006 की फिल्म 'जान-ए-मन' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों अभिनेताओं के साथ प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

आगामी फिल्में

दोनों की इन फिल्मों का हो रहा इंतजार

सलमान खान अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान की 'टाइगर 3' का भी प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर आएगी। अक्षय भी इस वक्त कई फिल्मों का हिस्सा हैं। अक्षय इमरान हाशमी के साथ 'सेल्फी' में नजर आएंगे। वह 'बड़े मियां छोटे मियां' समेत कई फिल्मों में काम कर रहे हैं।

पोल

आप इन दोनों में से किस अभिनेता के प्रशंसक हैं?