रसेल क्रो ने 'ग्लैडिएटर 2' की खोली पोल, कह दी ये बात
मनोरंजन
रसेल क्रो 2024 की 'ग्लैडिएटर' सीक्वल से बिल्कुल खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म इसलिए कामयाब नहीं हो पाई, क्योंकि इसमें वो नैतिक आधार गायब था, जिसने पहली फिल्म को इतना खास बनाया था।
ताओरमिना फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने बताया कि स्टूडियोज यह समझ ही नहीं पाए कि दर्शकों, खासकर महिलाओं को, आखिर क्या पसंद आता है, जब उन्होंने 2000 में आई उनकी फिल्म का अगला भाग बनाने की कोशिश की।
'ग्लैडिएटर' के पहले पार्ट को क्यों इतना सरहाया गया
फिल्म के निर्देशक रिडले स्कॉट भी उनसे पूरी तरह सहमत थे। रसेल का कहना है कि सिर्फ एक्शन या रोमांस के बजाय, असली जज्बात पर ध्यान देने की वजह से ही लोगों ने पहली फिल्म को इतना सराहा।
उन्हें लगता है कि इसी अहम बात को नजरअंदाज करना 'ग्लैडिएटर II' की सबसे बड़ी चूक थी।