NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रोहित शेट्टी ने अपने कर्मचारियों का घर चलाने के लिए बनाई 'सर्कस', अब जाकर बताई सच्चाई
    अगली खबर
    रोहित शेट्टी ने अपने कर्मचारियों का घर चलाने के लिए बनाई 'सर्कस', अब जाकर बताई सच्चाई
    रोहित शेट्टी ने aपहली बार की 'सर्कस' पर खुलकर बात

    रोहित शेट्टी ने अपने कर्मचारियों का घर चलाने के लिए बनाई 'सर्कस', अब जाकर बताई सच्चाई

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 25, 2024
    04:41 pm

    क्या है खबर?

    निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने करियर में 'गोलमाल' से लेकर 'सिंघम' और 'सूर्यवंशी' तक कई धमाकेदार फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्म 'सर्कस' से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा।

    अब हाल ही में रोहित ने इसकी असफलता पर खुलकर बात की। निर्देशक ने यह भी बताया कि उनकी यह फिल्म क्यों फ्लॉप हुई और साथ ही इस राज से भी पर्दा हटा दिया कि उन्होंने 'सर्कस' बनाई क्यों।

    कारण

    कर्मचारियों का खर्च चलाने के लिए बनाई फिल्म- राेहित

    ANI से रोहित ने कहा, "इसे महामारी के दौरान बनाया गया था। आज मैं इसे नही बनाऊंगा। उस समय 'सूर्यवंशी' रिलीज नहीं हुई थी, 'इंडियन पुलिस फोर्स' शुरू होने वाली थी और हमारे पास 8 महीने का समय था, क्योंकि महामारी चल रही थी। कामकाज का जुगाड़ बनाए रखने के लिए यह फिल्म बनाई थी।"

    वह बोले, "मेरे कर्मचारी बेकार बैठे थे और लंबे समय से सर्कस की स्क्रिप्ट थी, एक साधारण सी फिल्म। मैंने सोचा, चलो बना देते हैं।"

    बदलाव

    कई बार बदली फिल्म की स्क्रिप्ट

    रोहित ने कहा, "मैंने सोचा कि इसके जरिए मेरी टीम का घर चल जाएगा। हम भी व्यस्त रहेंगे। यह एक स्टूडियो-आधारित फिल्म थी, जिसमें कार नहीं उड़ानी थी। एक्शन नहीं था, जो चाहिए था, वो हमारे पास था।"

    उन्होंने कहा, "हमने जूम पर मीटिंग कर कई बार स्क्रिप्ट में बदलाव किया। महामारी से जुडें प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद शुरू होने वाली 'सर्कस' पहली फिल्म थी। बहुत खर्चा हुआ हमारा, क्योंकि हर हफ्ते ब्लड और कोविड टेस्ट होते थे।"

    नाराजगी

    फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से नाराज नहीं रोहित

    रोहित के मुताबिक, 'सर्कस' पर काम करना बहुत मुश्किल था। हालांकि, उनकी यह फिल्म दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही, लेकिन रोहित खुद भी अपने दर्शकों की प्रतिक्रिया को दिल से स्वीकार करते हैं।

    उन्होंने कहा, "दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया है और अगर उन्हें लगा कि कुछ गलत है तो जरूर कुछ गलत होगा।"

    रोहित फिलहाल 'सिंघम अगेन' पर काम कर रहे हैं, जिसमें देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, रणवीर सिंह और दूसरे कई बड़े नाम हैं।

    स्टारकास्ट

    'सर्कस' हो गई थी बॉक्स ऑफिस पर ढेर

    बता दें कि 'सर्कस' में रणवीर सिंह,पूजा हेगड़े,जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा जैसे कलाकार दिखे थे। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में आइटम नंबर किया था।

    इस फिल्म की कहानी से लेकर निर्देशन तक को दर्शकों ने नकार दिया था। उधर रणवीर की कमजोर एक्टिंग की भी लोगों ने जमकर आलोचना की।

    करीब 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 61 करोड़ रुपये कमाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शेट्टी
    सर्कस फिल्म
    रणवीर सिंह
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अपने ईमेल का इनबॉक्स फिल्टर लगाकर कैसे करें खाली?  जीमेल
    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा

    रोहित शेट्टी

    'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं अर्चना गौतम, लगाने पड़े 3 टांके  खतरों के खिलाड़ी
    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा बनीं ईशा तलवार, जताई खुशी वेब सीरीज
    अपने 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' के साथ 'सिंघम अगेन' की शूटिंग के लिए तैयार रोहित शेट्टी सिंघम
    रोहित शेट्टी ने की शाहरुख खान की 'जवान' के टीजर की तारीफ, कहा- सुपरहिट है फिल्म  शाहरुख खान

    सर्कस फिल्म

    नए साल पर रिलीज हो सकती है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह अभिनीत 'सर्कस' के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    रणवीर सिंह अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' अगले साल दिवाली पर होगी रिलीज मनोरंजन
    क्या 'अंगूर' से प्रेरित है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस'? निर्देशक रोहित शेट्टी ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह

    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई चौथे हफ्ते में भी जारी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई 150 करोड़ रुपये की ओर  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: लाखों में सिमटी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की दैनिक कमाई  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई चौथे हफ्ते में भी जारी  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    बॉलीवुड समाचार

    'चक दे इंडिया' में एक हफ्ते पहले जोड़ा गया था 'मौला मेरे', सलीम मर्चेंट का खुलासा  शाहरुख खान
    'सैम बहादुर' से पहले ZEE5 पर मुफ्त में देख डालिए देशभक्ति से प्रेरित ये शानदार फिल्में OTT प्लेटफॉर्म
    मनोज बाजपेयी की 'द फेबल' पहुंची बर्लिन फिल्म फेस्टिवल, ये उपलब्धि पाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म  मनोज बाजपेयी
    रणबीर कपूर को अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं प्रेम चोपड़ा, जमकर बांधे तारीफों के पुल प्रेम चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025