Page Loader
'सिंघम अगेन' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों का करेगी रुख
'सिंघम अगेन' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@itsrohitshetty)

'सिंघम अगेन' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों का करेगी रुख

Sep 02, 2024
02:47 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन को आखिरी बार फिल्म 'मैदान' में देखा गया था, जिसमें उनके काम की तो खूब तारीफ हुई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब अजय आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखेंगे, जिसके निर्देशन की कमान रोहित शेट्टी ने संभाली है। इस फिल्म के निर्माताओं ने 'सिंघम अगेन' की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया था। हालांकि, खबरें थीं कि फिल्म आगे खिसक गई है, लेकिन ये खबरें सही नहीं निकली।

सिंघम अगेन

इन सितारों से सजी है 'सिंघम अगेन'

'सिंघम अगेन' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिवाली 1 नवंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। हालांकि, फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होगी या उससे 1-2 दिन पहले, ये सामने नहीं आया है। निर्माताओं ने वीडियो साझा करते हुए लिखा था कि फिल्म 'सिंघम अगेन' दिवाली, 2024 पर दहाड़ने के लिए तैयार है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार से लेकर जैकी श्रॉफ और करीना कपूर तक की झलक फिल्म से सामने आ चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो