Page Loader
'कॉफी विद करण 8' के नए मेहमान बनेंगे रोहित शेट्टी और अजय देवगन, प्रोमो वीडियो जारी
'कॉफी विद करण 8' का नया प्रोमो वीडियो जारी

'कॉफी विद करण 8' के नए मेहमान बनेंगे रोहित शेट्टी और अजय देवगन, प्रोमो वीडियो जारी

Dec 18, 2023
12:16 pm

क्या है खबर?

करण जौहर का लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण 8' अपने पहले एपिसोड से जबरदस्त चर्चा में है। पिछले एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर शो में दिलचस्प खुलासे करते नजर आए। अब आगामी एपिसोड के मेहमानों का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, निर्माता ने 'कॉफी विद करण 8' का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। इस सप्ताह निर्देशक रोहित शेट्टी लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आएंगे।

प्रोमो

21 दिसंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित होगा शो 

प्रोमो वीडियो में करण, निर्देशक और अभिनेता (रोहित और अजय) की इस सुपरहिट जोड़ी से ढेर सारी बातें करते नजर आ रहे हैं। करण ने इंस्टाग्राम पर 'कॉफी विद करण 8' का नया प्रोमो साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'निर्देशक और अभिनेता की जोड़ी काउच की शोभा बढ़ाने के लिए आ रही है। 'कॉफी विद करण 8' के आगामी एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी को देखें।' यह एपिसोड गुरुवार (21 दिसंबर) को डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

जानकारी

'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं अजय और रोहित 

मौजूदा वक्त में रोहित और अजय अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो वीडियो