Page Loader
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखेंगे रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, प्रोमो वीडियो आया सामने
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आएंगे रोहित शर्मा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rohitsharma45)

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखेंगे रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, प्रोमो वीडियो आया सामने

Apr 02, 2024
03:16 pm

क्या है खबर?

कपिल शर्मा के नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ पहुंचे थे। शो के पहले एपिसोड की सफलता के बाद अब कपिल ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो वीडिया साझा किया है। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर शो के दूसरे एपिसोड के मेहमान होंगे, जिनकी झलक प्रोमो में साफ दिख रही है।

प्रोमो वीडियो

कब और कहां देख सकेंगे यह शो?

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो वीडिया साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'क्रिकेट और कॉमेडी का ये क्रेजी कॉम्बो होगा जिसे मिस करना बहुत मुश्किल है।' वीडियो में जहां कपिल, नवजोत सिंह सिद्धू बनकर दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे, वहीं कीकू शारदा क्रिकेटर की भूमिका में दिखेंगे। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के इस एपिसोड को आप शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो