Page Loader
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रोमो वीडियो जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 
'रॉकी और रानी का' का प्रोमो वीडिया जारी (तस्वीर: ट्विटर/@DharmaMovies)

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रोमो वीडियो जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 

Jul 20, 2023
02:52 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक-निर्माता करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वो लगभग 7 साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अब निर्माताओं ने गुरुवार (20 जुलाई) को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है, जिसमें रॉकी (रणवीर) अपनी रानी (आलिया) के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आलिया पहली बार पत्रकार की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रणवीर एक मिठाई बनाने वाले की भूमिका निभा रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो