LOADING...
युजवेंद्र चहल को अनफॉलो करने के बाद किसके साथ दिखीं RJ महवश? तस्वीर ने खींचा ध्यान
RJ महवश और मिहिर आहूजा एक कार्यक्रम में साथ दिखे

युजवेंद्र चहल को अनफॉलो करने के बाद किसके साथ दिखीं RJ महवश? तस्वीर ने खींचा ध्यान

Feb 03, 2026
10:21 am

क्या है खबर?

युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी हमेशा से लोगों का ध्यान खींचती आई है। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद भी उनकी लव लाइफ को लेकर चर्चाएं थम नहीं रही हैं। एक वक्त था जब RJ महवश के साथ उनका नाम खूब जोड़ा गया। अब सोशल मीडिया गतिविधि से फैंस को पता चला कि दोनों ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इस बीच, महवश को अभिनेता मिहिर आहूजा के साथ देखा गया जिससे वह खबरों में छा गईं।

तस्वीर

मिहिर आहूजा के साथ कार्यक्रम में नजर आईं RJ महवश

सोशल मीडिया पर चहल और महवश के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं जिससे उनके फैंस भी दुखी हैं। ऐसे में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री काे 'द आर्चीज' अभिनेता मिहिर के साथ देखा गया। इस मौके पर दोनों ने साथ मिलकर पैपराजी को पोज दिए और खुश दिखाई दिए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं जिसने लोगों के बीच उत्सुकता जगा दी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

परिचय

जानिए कौन हैं मिहिर आहूजा

28 जून 1998 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मे मिहिर आहूजा पेशे से अभिनेता हैं, जिन्होंने अपना एक्टिंग एक विज्ञापन से किया था जिसमें विराट कोहली भी थे। मिहिर ने अपना फिल्मी डेब्यू 'सुपर 30' से किया था। इसके बाद उन्हें 'धाकड़', 'द आर्चीज' और 'मेड इन हेवन 2' जैसी फिल्मों और सीरीज में देखा गया। हाल ही में, वह एमएक्स प्लेयर की सीरीज 'प्यार, पैसा और प्रॉफिट' में दिखाई दिए थे, जिसमें महवश भी नजर आई हैं।

Advertisement