LOADING...
'रेड 2': रितेश देशमुख जब पहली बार बने थे विलेन, सिनेमाघरों में सहम गए थे दर्शक
...जब पहली बार विलेन बने रितेश देशमुख (तस्वीर: एक्स/@JioHotstar)

'रेड 2': रितेश देशमुख जब पहली बार बने थे विलेन, सिनेमाघरों में सहम गए थे दर्शक

May 01, 2025
11:20 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड में प्राण से लेकर, अमजद खान, अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर और गुलशन ग्रोवर जैसे कई सितारे रहे, जो अपनी खलनायकी से हीरो पर भी भारी पड़े। क्या आप जानते हैं कि सीधे-सादे सा दिखने वाले अभिनेता रितेश देशमुख जब पहली बार विलेन बने तो उन्होंने दर्शकों के छक्के छुड़ा दिए। यही नहीं, उनकी वो फिल्म भी जबरदस्त हिट रही। आइए 'रेड 2' में खलनायकी के लिए वाहवाही लूट रहे रितेश की उस फिल्म के बारे में जानें।

फिल्म

'एक विलेन' थी वो फिल्म

हमेशा हीरो के साथ साइड रोल में दिखने वाले रितेश को जब पहली बार पर्दे पर खलनायक की भूमिका में देखा गया तो दर्शकों के साथ-साथ समीक्षक भी हैरान रह गए। लोगों को चेहरों पर अक्सर मुस्कान छोड़ जाने वाले रितेश ने साल 2014 में पहली बार फिल्म एक विलेन में खलनायक का किरदार निभाया और सबकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। उनकी खलनायकी न सिर्फ फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा पर भारी पड़ी, बल्कि अच्छे-अच्छों सितारों के पसीने छूट गए।

हैरानी

रितेश को देख कांप गई थी दर्शकों की रूह

दरअसल, फिल्म में विलेन का किरदार इतना क्रूर था, जिसमें रितेश जैसे सामान्य भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेता को देखने के बारे में कोई सोच भी नहीं कर सकता था। इसमें रितेश ने 'राकेश' नाम के एक सनकी सीरियल किलर का किरदार निभाया था, जो लड़कियों को बेरहमी से मौत के घाट उतार देता है। इस रोल को रितेश ने इतनी संजीदगी से पर्दे पर उतारा कि दर्शकों की रूह कांप गई। पहली बार उनका अभिनय देख समीक्षक भी दंग थे।

कमाई

कमाई के मामले में मचाया कोहराम

एक विलेन में अपनी खलनायकी के लिए रितेश ने कई पुरस्कार जीते थे। इस फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा और हीरोइन थीं श्रद्धा कपूर। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म का बजट महज 39 करोड़ रुपये था और इसने भारत में 105.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 100 करोड़ी बनी इस फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आए थे। जियो हॉटस्टार पर यह फिल्म मौजूद है।

नकारात्मक भूमिका

रितेश ने इन 2 फिल्मों में भी निभाई नकारात्मक भूमिका

एक विलेन के बाद रितेश ने साल 2019 में आई फिल्म 'मरजावां' में विलेन की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनका विलेन का किरदार जरा हटकर रहा। फिल्म में उन्होंने एक बौने का रोल किया था, जो की माफिया से जुड़ा है। इसमें सिद्धाथ मल्होत्रा और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में थे। साल 2014 में रितेश ने मराठी फिल्म 'लय भारी' में डबल रोल किया था। एक रोल सीधे-सादे शख्स का था, तो दूसरा किरदार उनका एक गुंड़े का रहा।

जानकारी

'रेड 2' में भी छाए रितेश

फिलहाल रितेश 'रेड 2' के लिए खूब तारीफें लूट रहे हैं। उनकी खलनायकी को एक बार फिर सराहा जा रहा है। उन्होंने नकारात्मक भूमिका में फिर अपनी नई छवि गढ़ी है। अजय देवगन इस फिल्म के हीरो हैं और उनकी पत्नी बनी हैं वाणी कपूर