
'रेड 2' से रितेश देशमुख की पहली झलक आई सामने, दर्शकों के बीच कब आएगी फिल्म?
क्या है खबर?
काफी समय से अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'रेड 2' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन की कमान राज कुमार गुप्ता ने संभाली है।
इस फिल्म में अजय की जोड़ी वाणी कपूर के साथ बनी है, जिसमें पहली बार देखा जाएगा। रितेश देशमुख भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
अजय के बाद अब 'रेड 2' से रितेश की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें वह एक नेता की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
पोस्टर
1 मई को रिलीज होगी फिल्म
अजय ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'कानून का मोहताज नहीं, कानून का मालिक है दादा भाई।' यह फिल्म 1 मई. 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
'रेड 2' साल 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इसमें 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की छापेमारी की सच्ची कहानी दिखाई गई थी।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Kanoon ka mohtaj nahi, kanoon ka malik hai Dada Bhai! 🔥#Raid2 knocking in cinemas near you from 1st May, 2025. pic.twitter.com/4dkl1oQRUK
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 25, 2025