LOADING...
रितेश देशमुख से क्यों खफा हुए लोग? अभिनेता को पोस्ट के जरिए मांगनी पड़ी माफी
रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

रितेश देशमुख से क्यों खफा हुए लोग? अभिनेता को पोस्ट के जरिए मांगनी पड़ी माफी

Jun 04, 2026
07:08 pm

क्या है खबर?

रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लोगों से माफी मांगी है। उनके द्वारा मांगी गई माफी छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने के बाद हुए विवाद से जुड़ी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेता एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का जश्न मनाते हुए देखा गया। आरोप लगा कि रितेश ने छत्रपति शिवाजी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर बॉलीवुड गाने पर डांस किया है।

पोस्ट

रितेश देशमुख ने विवाद पर दी सफाई

अभिनेता ने लिखा, ''राजा शिवाजी' की सफलता का जश्न मनाने के लिए हमारी पूरी टीम ने एक समारोह आयोजित किया था। इससे जुड़ा मेरा एक वीडियो सामने आया है। मैं विनम्रता पूर्वक स्पष्ट करना चाहता हूं कि छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर वाली टी-शर्ट जश्न मनाते वक्त मेरा उन्हें अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था।' अभिनेता ने बताया कि उन्होंने फिल्म प्रमोशन के लिए टी-शर्ट पहनी थी। उसके बाद कार्यक्रम में भाग लिया, लेकिन वह टी-शर्ट बदलना भूल गए।

जवाब

रितेश देशमुख ने नशे के आरोप पर चुप्पी तोड़ी

वीडियो देखकर कुछ लोगों ने उन पर नशे में होने का आरोप लगाया था। इस पर रितेश ने लिखा, 'मेरे बारे में लगाए जा रहे कुछ आरोपों के संबंध में मैं स्पष्ट कर दूं कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी शराब नहीं पी और न कभी पीयूंगा। इसलिए यह आरोप पूरी तरह से गलत हैं। मेरे दिल में छत्रपति के लिए आदर, प्रेम और निष्ठा हमेशा बनी रहेगी।' बता दें, रितेश अभिनीत 'राजा शिवाजी' 1 मई को रिलीज हुई थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement