NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने नेपोटिज्म पर किया करीना-रणबीर का बचाव
    अगली खबर
    ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने नेपोटिज्म पर किया करीना-रणबीर का बचाव

    ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने नेपोटिज्म पर किया करीना-रणबीर का बचाव

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 19, 2021
    04:25 pm

    क्या है खबर?

    रिद्धिमा कपूर साहनी दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आती हैं।

    एक सेलिब्रिटी के परिवार से ताल्लुक रखने के कारण रिद्धिमा की फैन फॉलोइिंग भी काफी बड़ी है। अब रिद्धिमा ने नेपोटिज्म को लेकर अहम बहस छेड़ दी है।

    उन्होंने अपने भाई रणबीर कपूर और चचेरी बहन करीना कपूर का नेपोटिज्म को लेकर बचाव किया है।

    आइए जानते हैं रिद्धिमा ने और क्या कहा।

    बयान

    रणबीर व करीना को काम के बदौलत मिली पहचान- रिद्धिमा

    टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने नेपोटिज्म को लेकर कई खुलासे किए हैं। रिद्धिमा ने रणबीर और करीना का बचाव करते हुए कहा कि वे दोनों अपनी प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में सफल हैं।

    रिद्धिमा ने कहा, "एक स्टार किड के नाते रणबीर, करीना और करिश्मा कपूर को भले ही एक्सपोजर मिला हो, लेकिन उन्हें उनके काम की बदौलत पहचान मिली है। उनके काम को दर्शकों के बीच सराहना मिली है।"

    बयान

    अभिनेत्री बनती तो कहा जाता कि मैं फिल्मी परिवार से हूं- रिद्धिमा

    उन्होंने बताया कि एक्टिंग में करियर बनाने को लेकर अक्सर स्टार किड्स को 'नेपोटिज्म' शब्द से ट्रोल किया जाता है।

    उन्होंने आगे कहा, "स्टार किड्स को लेकर धारणा बनी है कि उनके पास चीजें आसानी से आती हैं। परिवार का नाम अगर किसी के साथ जुड़ता है तो चर्चाएं होती हैं, लेकिन उनका काम भी तो सामने रखा जाना चाहिए। यदि मैं अभिनेत्री बनना चाहती तो मुझे भी यह कहा जाता कि मैं फिल्मी परिवार से हूं।"

    परिचय

    फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर हैं रिद्धिमा

    रिद्धिमा ऋषि और नीतू की बडी बेटी हैं। साल 2006 में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त भरत साहनी के साथ शादी रचाई थी। 39 वर्षीया रिद्धिमा एक बेटी की मां हैं।

    रिद्धिमा को कई बार नीतू के साथ देखा गया है। रिद्धिमा फिलहाल दिल्ली में रहती हैं।

    रिद्धिमा के कामकाज की बात करें तो वह पेशे से एक सफल फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर हैं। पिछले साल इंटरव्यू में करीना ने भी नेपोटिज्म की बहस करने वालों को जवाब दिया था।

    जानकारी

    कई कलाकार नेपोटिज्म के खिलाफ रहे हैं मुखर

    बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर चर्चा कोई नई बात नहीं है। हाल में करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन के बाहर होने के बाद इसकी बहस तेज हो गई थी।

    इसके बाद करण पर नेपोटिज्म के आरोप लगने लगे थे।

    पिछले साल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी परिस्थितयों में मौत के बाद भी यह बहस छिड़ी थी।

    आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और कंगना रनौत जैसे कलाकार नेपोटिज्म के खिलाफ मुखर दिखे हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में दिखेंगे करीना और रणबीर

    करीना अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्हें आमिर खान के साथ मुख्य किरदार में देखा जाएगा।

    इसके अलावा करीना को करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तख्त' में भी देखा जा सकता है।

    वहीं, रणबीर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। इसके बाद वह करण मल्होत्रा की 'शमशेरा' में दिखेंगे। इसके अलावा वह फिल्म 'एनिमल' में भी दिखने वाले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर
    रणबीर कपूर

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की पकड़ बरकरार, 50 करोड़ रुपये की ओर कमाई राजकुमार राव
    परप्लेक्सिटी ने AI टूल 'लैब्स' किया लॉन्च, रिपोर्ट और चार्ट कर सकेगा तैयार  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड
    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव

    मुंबई

    मुंबई के शिवाजी पार्क में 20 बेड वाले कोविड ICU बनाने में मदद करेंगे अजय देवगन बॉलीवुड समाचार
    बीते वित्त वर्ष इन शहरों में सबसे ज्यादा बिकी कारें, NCR लिस्ट में टॉप पर दिल्ली
    हॉरर कॉमेडी फिल्म 'पातालपानी' से डिजिटल डेब्यू कर सकती हैं जरीन खान बॉलीवुड समाचार
    'कसौटी जिंदगी की 2' फेम साहिल आनंद बने बेटे के पिता, नाम रखा सहराज बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान फिल्म 'राधे...' की कमाई से करेंगे देश में कोविड रिलीफ के लिए काम सोशल मीडिया
    अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में भर्ती, अभिनेत्री स्वास्तिका ने ब्लड डोनर के लिए लगाई गुहार कोलकाता
    PETA के साथ मिलकर दिल्ली के हजारों प्रवासी मजदूरों को खाना डोनेट करेंगी सनी लियोन मनोरंजन
    'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' का डिजिटल ऑडिशन शुरू, जानिए कैसे बनें हिस्सा मनोरंजन

    ऋषि कपूर

    जब न्यूयॉर्क के एक रेस्त्रां में ऋषि कपूर को लोगों ने समझ लिया वेटर बॉलीवुड समाचार
    11 महीने, 11 दिन बाद कैंसर का इलाज करवाकर भारत वापस लौटे ऋषि कपूर बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर के लिए डिनर पार्टी होस्ट करेंगी आलिया भट्ट? बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: क्या है रणबीर कपूर का पूरा नाम और लकी नंबर? जानें उनकी कुछ रोचक बातें दीपिका पादुकोण

    रणबीर कपूर

    ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर ने किया डॉक्टर्स का धन्यवाद बॉलीवुड समाचार
    फिर पर्दे पर धमाल मचाएगी दीपिका और रणबीर की जोड़ी, भंसाली ने ऑफर किया बड़ा प्रोजेक्ट! दीपिका पादुकोण
    'जग्गा जासूस' में रणबीर के पिता बनने वाले थे इरफान, इसलिए नहीं बने फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड समाचार
    मनाली में नहीं हुई थी 'ये जवानी है दीवानी' की शूटिंग, जानिए फिल्म के दिलचस्प किस्से दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025