'हीरामंडी' के बाद ऋचा चड्ढा का नया धमाका, अब OTT पर जासूस बनकर सुलझाएंगी हत्या की गुत्थी
संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में अपनी बेहतरीन अदाकारी से वाहवाही लूट चुकीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अब एक बिल्कुल नए और अनदेखे अंदाज में नजर आने वाली हैं। ऋचा जल्द ही अपनी अगली OTT क्राइम थ्रिलर सीरीज में एक जासूस का किरदार निभाती देंगी। इस पूरी सीरीज की कहानी उनके ही किरदार के इर्द-गिर्द बुनी गई है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। पर्दे पर हमेशा बोल्ड और लीक से हटकर किरदार चुनने वाली ऋचा के करियर के लिए ये जासूसी रोल एक नई और बेहद रोमांचक दिशा साबित होने वाला है।
फिल्म इंडस्ट्री में ऋचा चड्ढा के 2 दशक
ऋचा चड्ढा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार सफर के लगभग 2 दशक यानी 20 साल पूरे कर लिए हैं। इन सालों में उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मसान' और 'फुकरे' जैसी ब्लॉकबस्टर और कल्ट फिल्मों में बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर खुद को एक बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में साबित किया है। वे न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। लीक से हटकर किरदार चुनने के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली ऋचा के पति अली फजल भी बॉलीवुड और हॉलीवुड में मशहूर हैं।