Loading...
'रामायण' से टक्कर लेने से बचने के लिए टली अंशुमन झा की 'लकड़बग्घा 2' की रिलीज
'लकड़बग्घा 2' की रिलीज की तारीख बदली (तस्वीर: एक्स)

'रामायण' से टक्कर लेने से बचने के लिए टली अंशुमन झा की 'लकड़बग्घा 2' की रिलीज

लेखन सयाली
Oct 27, 2026
01:51 pm

क्या है खबर?

अंशुमन झा और सारा जेन डायस की आने वाली फिल्म 'लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस' इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है और ये 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में आने वाली है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नितेश तिवारी की 'रामायण' के साथ बॉक्स-ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए निर्माताओं ने ये फैसला लिया है।

रिलीज

इस बदलाव से फिल्म को होगा क्या फायदा?

इस देरी से 'लकड़बग्घा 2' के निर्माताओं को इसे और भी भव्य तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने की योजना बनाने का समय मिल जाएगा। रिलीज की तारीख आगे बढ़ने के बाद भी फिल्म 7 नवंबर, 2026 को बेल्जियम में 'रेजर रील फ्लैंडर्स फिल्म फेस्टिवल' में प्रीमियर होगी।

इसका निर्माण 'फर्स्ट रे फिल्म्स' ने किया है और ये लॉस एंजिल्स में 'अमेरिकन फिल्म मार्केट' (AFM) में अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा जारी रखेगी।

जानकारी

दोबारा रिलीज होगी 'लकड़बग्घा'

'फर्स्ट रे फिल्म्स' इस साल नवंबर में भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में 'लकड़बग्घा' को फिर से रिलीज करने वाले हैं। इससे फिल्म के दूसरे भाग के लिए लोगों में क्रेज बढ़ेगा और वे कहानी को अच्छी तरह समझ भी पाएंगे।

ADVERTISEMENT