Loading...
मनिंदर बुट्टर ने मंत्री के 'पिट के गया' वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सबूत दिखाएं
उत्तराखंड के मंत्री के आरोप पर बोले मनिंदर बुट्टर

मनिंदर बुट्टर ने मंत्री के 'पिट के गया' वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सबूत दिखाएं

लेखन सयाली
Oct 27, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने गायक दलेर मेहंदी पर शराब पी कर शो में परफॉर्म करने का आरोप लगाया था। इस दौरान मंत्री ने दावा किया था कि उन्होंने इससे पहले उत्तराखंड से पंजाबी गायक मनिंदर बुट्टर को पीटकर भगाया था। अब मनिंदर ने सुबोध की अपमानजनक टिप्पणी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दुख पहुंचा है और उन्होंने मंत्री से उनकी 2019 की परफॉरमेंस की पूरी रिकॉर्डिंग अपलोड करने के लिए कहा है।

मनिंदर

लाइव आ कर विवाद पर की बात

मनिंदर सोमवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आए और इस विवाद पर अपनी निराशा जताई। गायक ने बताया कि उन्होंने 2019 में उत्तराखंड के कार्यक्रम में एक घंटे से ज्यादा परफॉर्म किया था।

उन्होंने ये भी दावा किया कि सुबोध ने शो के दौरान गायक को पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया था। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि सच सामने आए। मैं माननीय मंत्री जी से विनम्र अनुरोध करता हूं कि वे शो की पूरी रिकॉर्डिंग अपलोड कर दें।"

बयान

गायक ने पिता के अपमान पर जताया दुख

मनिंदर के हिसाब से रिकॉर्डिंग देखकर लोग जान सकेंगे कि असल में क्या हुआ था।

उन्होंने आगे कहा, "मैं एक साधारण इंसान हूं। मैंने कभी जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई, कभी कोई गलत काम नहीं किया और हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ दूसरों का सम्मान करने की कोशिश की। मुझे सचमुच गहरा धक्का लगा जब मुझे पता चला कि मेरे और मेरे पिता के बारे में ऐसी बातें कही गई हैं।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

शराब पीने के आरोप पर तोड़ी चुप्पी

मनिंदर ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने शराब या किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में आकर परफॉर्म किया था। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने काम और जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हैं।

ADVERTISEMENT