Loading...
अर्शदीप सिंह बने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज, जानिए आंकड़े
अर्शदीप सिंह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं

अर्शदीप सिंह बने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज, जानिए आंकड़े

Oct 27, 2026
01:27 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में ही टिम साइफर्ट (2) को आउट बड़ी सफलता दिलाई। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। आइए उनकी उपलब्धि और करियर के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

उपलब्धि

अर्शदीप ने रिजवान बट्ट को पछाड़ा

अर्शदीप ने साइफर्ट का विकेट चटकाते ही सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाजों ने बहरीन के तेज गेंदबाज रिजवान बट्ट को पीछे छोड़ दिया।अब अर्शदीप के 149 विकेट हो गए हैं।

सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी (164) पहले, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुस्तफिजुर रहमान (163) दूसरे और रिजवान (148) चौथे पायदान पर हैं।

इसी तरह आयरलैंड क्रिकेट टीम के मार्क अडायर (142) 5वें पायदान पर हैं।

करियर

कैसा रहा है अर्शदीप का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

अर्शदीप ने साल 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

उन्होंने अब तक 102 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.44 की औसत और 8.65 की इकॉनमी के साथ 149 विकेट लिए हैं।

इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट हॉल भी झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/51 का रहा है।

वह इस प्रारूप में हर 14वीं गेंद पर विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।

ADVERTISEMENT