'ऑब्सेशन' में अपनी आवाज का जादू चलाएंगे वरुण धवन-कृति सैनन, इस दिन आएगी फिल्म
क्या है खबर?
वरुण धवन और कृति सैनन ने 'भेड़िया' निर्देशक अमर कौशिक के साथ रीयूनियन का वीडियो साझा कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। अटकलें लगने लगी थीं कि शायद वह 'भेड़िया 2' के लिए साथ आ रहे हैं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। वरुण और कृति असल में करी बार्कर की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' (2026) के लिए साथ आ रहे हैं जो जल्द OTT पर दस्तक देगी। दोनों इसके हिंदी संस्करण को अपनी आवाज देंगे।
रिलीज
OTT पर अंग्रेजी और हिंदी में आएगी फिल्म
सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद, हॉलीवुड थ्रिलर 'ऑब्सेशन' 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे भारत में स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। इसका प्रीमियर जियोहॉटस्टार और द पीकॉक हब पर अंग्रेजी व हिंदी में होगा।
फिल्म में माइकल जॉनसन ने मुख्य पात्र बेयर का किरदार निभाया है, जिसके हिंदी संस्करण की आवाज वरुण बनेंगे। वहीं, इंडे नवरेते के किरदार निक्की की आवाज कृति बनेंगी।
निर्माताओं ने हिंदी प्रोमो भी साझा किया है, जिसमें वरुण और कृति नजर आ रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
We wished we could tell you sooner, but where’s the fun in that?
— JioHotstar (@JioHotstar) October 27, 2026
Kriti Sanon and Varun Dhawan, with Amar Kaushik, have been cooking up something we're just a little obsessed with.
Obsession: The Original Uncut Version streams 30th October, 7 PM onwards, exclusively on The… pic.twitter.com/Avf1uiDelU