रवि मोहन की पत्नी की मांग पर हाईकोर्ट का सख्त फरमान, कहा- 2 हफ्ते में दें फैसला
मनोरंजन
अभिनेता रवि मोहन और उनकी पत्नी आरती रवि के बीच तलाक का मामला चल रहा है। आरती ने हर महीने 40 लाख रुपये के अंतरिम गुजारा भत्ते की मांग करते हुए अर्जी दी है।
आरती का कहना है कि उन्हें अप्रैल 2025 से बच्चों की पढ़ाई और उनके बुनियादी खर्चों के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।
उनका कहना है कि यह रकम उन्हें और उनके बच्चों का गुजारा चलाने में तब तक काम आएगी, जब तक तलाक का मामला अंतिम रूप नहीं ले लेता।
मद्रास हाई कोर्ट ने फैमिली वेलफेयर कोर्ट को दिया 2 हफ्ते का समय
फैमिली वेलफेयर कोर्ट में देरी को देखते हुए मद्रास हाई कोर्ट ने निचली अदालत को आरती की अर्जी पर 2 हफ्तों के भीतर फैसला सुनाने का निर्देश दिया है।
हालांकि, रवि ने इस मामले में और समय मांगा था, लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी यह मांग ठुकरा दी। अब सबकी निगाहें फैमिली वेलफेयर कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं, वहीं चेन्नई में इस कपल के तलाक का मामला अभी भी चल रहा है।