30 साल की संचिता उगले की आत्महत्या से रवि किशन स्तब्ध, युवाओं को दी ये सलाह
मनोरंजन
अभिनेता और राजनेता रवि किशन ने 14 जून को हुई टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की आत्महत्या पर गहरा दुख जताया है।
संचिता की उम्र सिर्फ 30 साल थी। इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए रवि ने कहा कि आजकल युवाओं में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
उन्होंने सभी से मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लेने की अपील की है।
रवि ने दी ये बड़ी सलाह
रवि ने नौजवानों को सलाह दी कि जब जिंदगी बोझ लगने लगे, तब ध्यान, आध्यात्मिकता और प्रार्थना का सहारा लेना चाहिए।
उन्होंने सबको याद दिलाया कि खुशी और गम जिंदगी का हिस्सा होते हैं और मुश्किल समय में भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
संचिता के निधन के बाद मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत और भी जरूरी हो गई है। ऐसे में रवि के ये शब्द काफी मायने रखते हैं।