LOADING...
रणवीर सिंह का 'डॉन 3' विवाद के बीच बड़ा कदम, 18 महीने तक नहीं देंगे इंटरव्यू
'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा फैसला

रणवीर सिंह का 'डॉन 3' विवाद के बीच बड़ा कदम, 18 महीने तक नहीं देंगे इंटरव्यू

Jun 19, 2026
01:22 pm

क्या है खबर?

फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद से बचने के लिए रणवी ने अगले 18 महीने यानी डेढ़ साल तक मीडिया को कोई भी इंटरव्यू न देने का मन बनाया है। अभिनेता अब बिना किसी बाहरी विवाद के पूरा ध्यान अपने किरदार और फिल्म की शूटिंग पर लगाना चाहते हैं।

रिपोर्ट

डेढ़ साल तक मीडिया से दूरी

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में बिजनेस से जुड़े एक जाने-माने पत्रकार के हवाले से ये बड़ा दावा किया गया है, जिन्होंने रणवीर से मुलाकात की है। पत्रकार ने बताया, "रणवीर का फिलहाल इस मुद्दे पर बात करने का कोई इरादा नहीं है। मैंने व्यक्तिगत रूप से रणवीर से मुलाकात की और उन्होंने मुझसे खुद कहा कि वो 'डॉन 3' विवाद पर कुछ नहीं बोलेंगे और ना ही अगले कम से कम 18 महीनों तक कोई मीडिया इंटरव्यू देंगे।"

रोक

सभी साक्षात्कारों पर लगाई रोक

खबरों की मानें तो अभिनेता ने फिलहाल किसी भी नए इंटरव्यू के लिए साफ मना कर दिया है और बातचीत के सभी प्रस्तावों को अभी टाल दिया है। आने वाले दिनों में उनके मीडिया से रूबरू होने की कोई संभावना नहीं है। अगर ये बात सच साबित होती है तो रणवीर फिल्म मेकर जय मेहता के अगली बड़ी फिल्म 'प्रलय' के रिलीज होने तक मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रख सकते हैं।

Advertisement

दावा

रणवीर के फरहान से बिगड़े रिश्ते सुधारेंगी बहन जोया?

रिपोर्ट के अनुसार, 'डॉन 3' को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच रणवीर और निर्माताओं फरहान अख्तर व रितेश सिधवानी के बीच बातचीत काफी कम हो गई है। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, वहीं इंडस्ट्री के कुछ जानकारों का मानना है कि फरहान की बहन और निर्देशक जोया अख्तर दोनों पक्षों के बीच संबंध सुधारने में अहम भूमिका निभा सकती हैं, क्योंकि रणवीर के साथ उनके लंबे समय से अच्छे और भरोसेमंद रिश्ते रहे हैं।

Advertisement

विवाद का कारण

क्यों बढ़ीं रणवीर और 'डॉन 3' निर्माताओं के बीच दूरियां?

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर के 'डॉन 3' से अलग होने के फैसले के बाद निर्माताओं के साथ उनके रिश्तों में तनाव बढ़ गया। बताया जाता है कि रचनात्मक मतभेद, प्रोडक्शन में देरी, स्क्रिप्ट को लेकर चिंताएं और फिल्म की दिशा पर असहमति इसकी प्रमुख वजहें थीं। अभिनेता के बाहर होने से एक्सेल एंटरटेनमेंट को कथित तौर पर करीब 45 करोड़ का नुकसान हुआ। मामला तब और चर्चा में आया, जब FWICE ने रणवीर के खिलाफ असहयोग नोटिस जारी किया।

Advertisement