LOADING...
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण पर लुटाया प्यार, लिखा- हर दिन पत्नी प्रशंसा दिवस है
रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण पर लुटाया प्यार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण पर लुटाया प्यार, लिखा- हर दिन पत्नी प्रशंसा दिवस है

Nov 14, 2024
12:37 pm

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। दोनों हाल ही में माता-पिता बने हैं। अभिनेत्री ने 8 सितंबर, 2024 को एक बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। आज यानी 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पत्नी दीपिका की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।

तस्वीरें

मैं तुमसे प्यार करता हूं- रणवीर

तस्वीरों के साथ रणवीर ने दीपिका का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह हंसती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'हर दिन पत्नी प्रशंसा दिवस है, लेकिन आज मुख्य दिन है। शादी के सालगिरह मुबारक हो दीपिका पादुकोण। मैं तुमसे प्यार करता हूं।' उधर, दीपिका ने रणवीर को टैग करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील साझा की है। बता दें दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर, 2018 को शादी रचाई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें