LOADING...
रणवीर सिंह ने 'सिंघम अगेन' को बताया अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म, वीडियो हो रहा वायरल 
रणवीर सिंह ने 'सिंघम अगेन' को बताया अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

रणवीर सिंह ने 'सिंघम अगेन' को बताया अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म, वीडियो हो रहा वायरल 

Oct 07, 2024
02:32 pm

क्या है खबर?

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अजय देवगन से लेकर अर्जुन कपूर, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान रणवीर ने खुलासा किया कि यह उनकी बेटी की पहली फिल्म है।

बयान 

'सिंघम अगेन' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं दीपिका

रणवीर ने 'सिंघम अगेन' को अपनी बेटी की पहली फिल्म मनाते हैं, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थीं। रणवीर ने कहा, "दीपिका इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि वह बच्चे के साथ हैं। मेरी ड्यूटी रात में है। फिल्म में बहुत सारे सितारे हैं। मैं यह कहना चाहूंगा कि यह मेरी बच्ची, बेबी सिंबा की डेब्यू है, क्योंकि दीपिका फिल्म की शूटिंग के दौरान गर्भवती थीं।" रणवीर का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

जानकारी

शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने दीपिका-रणवीर

दीपिका और रणवीर शादी के 6 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने 8 सितंबर, 2024 को एक बेटी को जन्म दिया है। दीपिका ने 2018 में रणवीर से शादी की थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी।