Loading...
'डॉन 3' विवाद: 45 करोड़ के दावे पर रणवीर सिंह के पिता का एक्शन, पहुंचे IMPPA
'डॉन 3' विवाद: IMPPA पहुंचे रणवीर सिंह के पिता

'डॉन 3' विवाद: 45 करोड़ के दावे पर रणवीर सिंह के पिता का एक्शन, पहुंचे IMPPA

Aug 20, 2026
06:53 pm

क्या है खबर?

फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म 'डॉन 3' को लेकर जारी विवाद के बीच अभिनेता रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने 'इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' (IMPPA) से मुलाकात की है। उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किए गए 45 करोड़ रुपये के दावे के खिलाफ अपनी याचिका सौंपी है। संस्था का कहना है कि वो पूरे मामले के दस्तावेजों की जांच करने के बाद ही कोई अगला कदम उठाएगी। आइए पूरी खबर जानते हैं।

एक्शन

रणवीर के पिता ने निर्माताओं के 45 करोड़ के दावे को दी चुनौती

'डॉन 3' विवाद में अब एक नया मोड़ आया है। रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने 'इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' (IMPPA) से मुलाकात की है।

उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर के बाहर होने के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किए गए 45 करोड़ रुपये के दावे के खिलाफ अपनी याचिका सौंपी है। ये कदम दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है।

जांच

रणवीर के दस्तावेजों की जांच करेगी IMPPA

सूत्रों के मुताबिक, IMPPA की कानूनी टीम अब रणवीर के पिता द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों और सबूतों की जांच करेगी, ताकि दोनों पक्षों के लिए न्यायसंगत समाधान निकाला जा सके।

IMPPA के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने बैठक की पुष्टि करते हुए बताया कि बातचीत काफी सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन रणवीर की याचिका की समीक्षा करने के बाद ही अगला कदम उठाएगा।

ये विवाद तब शुरू हुआ, जब रणवीर के 'डॉन 3' से अलग होने की खबरें आईं।

ADVERTISEMENT

नुकसान

45 करोड़ के नुकसान की भरपाई पर अड़े निर्माता

रणवीर के फिल्म से अचानक और ऐन मौके पर अलग होने से फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट को भारी नुकसान हुआ, जिसके बाद निर्माताओं ने 45 करोड़ का दावा ठोक दिया।

मई में FWICE ने रणवीर पर 'असहयोग' का आदेश भी जारी किया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। हालांकि, वित्तीय मतभेद बरकरार हैं और अब IMPPA इस विवाद को सुलझाने के लिए दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

ADVERTISEMENT

अन्य फिल्म

विवाद के बीच रणवीर ने शुरू की 'प्रलय' की शूटिंग

रणवीर ने अपनी अगली थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है। जय मेहता के निर्देशन में बन रही इस जॉम्बी फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी मुख्य भूमिका में हैं।

पहले इस फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होनी थी, लेकिन रणवीर ने इसे मुंबई में शिफ्ट करवाया।

दरअसल, रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, जिसके चलते रणवीर इस दौरान अपनी पत्नी के पास ही रहना चाहते थे।

ADVERTISEMENT