Page Loader
रणवीर सिंह ने क्यों डिलीट की शादी की सारी तस्वीरें? अभिनेता की टीम ने बताई वजह
रणवीर सिंह ने क्यों डिलीट की शादी की सारी तस्वीरें? (तस्वीर: इंस्टाग्राम@deepikapadukone)

रणवीर सिंह ने क्यों डिलीट की शादी की सारी तस्वीरें? अभिनेता की टीम ने बताई वजह

May 08, 2024
04:39 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह आजकल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता जल्द पिता बनने वाले हैं। दरअसल, रणवीर की पत्नी-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, इन सब के बीच रणवीर ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। अभिनेता के इस कदम से अफवाहों का बाजार गर्म है कि दीपिका और रणवीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं हैं। अब रणवीर की टीम ने एक बयान जारी कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

बयान

रणवीर की टीम ने जारी किया बयान 

रणवीर के तस्वीरें हटाने के बाद दोनों के बीच तकरार की खबरें सामने आने लगीं, वहीं दीपिका ने सोशल मीडिया से अपनी शादी की तस्वीरें नहीं हटाई हैं। ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर की टीम ने कहा, "यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तस्वीरें ही नहीं, बल्कि साल 2023 से पहले की सभी तस्वीरें आर्काइव की हैं। हालांकि, दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर अभी भी उनकी शादी की तस्वीरें मौजूद हैं।"

रणवीर-दीपिका

2018 में शादी के बंधन में बंधे थे रणवीर-दीपिका 

रणवीर-दीपिका की शादी को 6 साल हो गए हैं। वे 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। रणवीर ने 'कॉफी विद करण' में यह खुलासा किया था कि उन्होंने शादी से 3 साल पहले ही यानी 2015 में दीपिका से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। रणवीर ने दीपिका को मालदीव में प्रपोज किया था और भावुक होकर उन्होंने हां कह दिया था।