Page Loader
आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' का हिस्सा बने करण जौहर और रणवीर सिंह 
'स्टारडम' का हिस्सा बने करण जौहर और रणवीर सिंह (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karanjohar)

आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' का हिस्सा बने करण जौहर और रणवीर सिंह 

Aug 09, 2023
04:55 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने कुछ समय पहले अपना लग्जरी ब्रांड लॉन्च किया था। इन दिनों वह अपनी पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में लक्ष्य लालवानी इसका हिस्सा बने हैं। अब खबर है कि करण जौहर और रणवीर सिंह 'स्टारडम' का हिस्सा बन गए हैं। वेब सीरीज में रणवीर और करण कैमियो में नजर आएगें, जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

रिपोर्ट 

करण और रणवीर ने की शूटिंग

मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण और रणवीर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद दूसरी बार साथ काम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस बार करण निर्देशक के रूप में काम करने के बजाय अभिनेता के रूप में कैमियो करेंगे। एक सूत्र ने कहा, "करण और रणवीर दोपहर करीब 2 बजे सेट पर पहुंचे। दोनों ने गोरेगांव के इंपीरियल पैलेस होटल में एक भव्य पार्टी सीक्वेंस की शूटिंग की। फिल्मांकन अगले 8 घंटों तक चला।"

कहानी 

ऐसी होगी 'स्टारडम' की कहानी 

'स्टारडम' शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है, जिसकी कहानी भारतीय फिल्म सिनेमा के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसकी कहानी आर्यन ने बिलाल सिद्दीकी के साथ मिलकर लिखी है। यह अगले साल OTT पर रिलीज होगी। 'स्टारडम' लोगों को अपने सपनों का पीछा करने वाले महत्वाकांक्षी अभिनेताओं की कहानी से रूबरू कराएगी। इसके अलग-अलग एपिसोड में कई बॉलीवुड सितारे नजर आएंगे। 'स्टारडम' से पहले आर्यन अपने लग्जरी स्ट्रीट वियर ब्रांड के विज्ञापन का निर्देशन कर चुके हैं