Page Loader
'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह की पहली झलक आई सामने, दिखा ऐसा अवतार 
'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह का लुक जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह की पहली झलक आई सामने, दिखा ऐसा अवतार 

Oct 30, 2023
11:31 am

क्या है खबर?

'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' लगातार चर्चा में है। पिछली दोनों फिल्मों में जहां रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने धमाल मचाया था, वहीं इस बार फिल्म की स्टार कास्ट थोड़ी बड़ी हो गई है। निर्माताओं ने कुछ दिन पहले फिल्म से दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ का लुक जारी किया था, अब 'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें वह धांसू अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

सिंघम अगेन

सिम्बा वापस आ रहा है- रोहित 

रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर 'सिंघम अगेन' से अपना पहला लुक साझा किया है, जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहने दहाड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सबसे नटखट, सबसे निराला। आला रे आला, सिम्बा आला।' रोहित ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'हम सबका पसंदीदा। सिम्बा वापस आ गया है।' 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर