Page Loader
रणवीर सिंह ने 'व्हाट झुमका' गाने पर लगाए ठुमके, दिखा अनदेखा अवतार; वीडियो हो रहा वायरल
रणवीर सिंह ने 'व्हाट झुमका' गाने पर लगाए ठुमके (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

रणवीर सिंह ने 'व्हाट झुमका' गाने पर लगाए ठुमके, दिखा अनदेखा अवतार; वीडियो हो रहा वायरल

Mar 21, 2025
12:32 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर को अपनी सुपरहिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'व्हाट झुमका' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेता पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आए। रणवीर की लंबी दाढ़ी और लंबे-खुले बाल लोगों का ध्यान खींच रहे थे।

वीडियो

प्रशंसक दे रहे प्रतिक्रिया

सामने आए वीडियो में रणवीर को एक लड़की के साथ 'व्हाट झुमका' गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'जबरदस्त ऊर्जा है रणवीर में।' एक अन्य लिखते हैं, 'इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया।' काम के मोर्चे पर बात करें तो रणवीर जल्द ही 'धुरंधर' में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशन की कमान आदित्य धर ने संभाली है। फिल्म की शूटिंग चल रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो