LOADING...
रणवीर सिंह ने खुद दीपिका पादुकोण संग तलाक की अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए क्या कहा
रणवीर ने दीपिका संग तलाक की अफवाहों पर लगाया विराम (तस्वीर: इंस्टाग्राम@deepikapadukone)

रणवीर सिंह ने खुद दीपिका पादुकोण संग तलाक की अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए क्या कहा

May 09, 2024
09:49 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। वे 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में रणवीर ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, जिसके बाद दोनों के बीच तकरार की खबरें सामने आने लगीं। बीते दिन रणवीर की टीम ने एक बयान जारी कर इन अफवाहों पर विराम लगाया था। अब रणवीर ने खुद दीपिका संग तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

बयान

जानिए रणवीर ने क्या कहा

हाल ही में रणवीर मुंबई में 'टिफनी एंड कंपनी' के स्टोर लॉन्च में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने वोग इंडिया के साथ खुलकर बातचीत की। इस दौरान जब अभिनेता से उनकी पसंदीदा ज्वेलरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह मेरी शादी की अंगूठी है, जो मुझे सबसे प्रिय है। यह मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि मेरी पत्नी ने इसे मुझे उपहार में दी है। दूसरी है मेरी सगाई की अंगूठी।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो