NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म '83' सांकेतिक भाषा में होगी प्रदर्शित, सुनने में असमर्थ लोगों के लिए की गई पहल
    मनोरंजन

    फिल्म '83' सांकेतिक भाषा में होगी प्रदर्शित, सुनने में असमर्थ लोगों के लिए की गई पहल

    फिल्म '83' सांकेतिक भाषा में होगी प्रदर्शित, सुनने में असमर्थ लोगों के लिए की गई पहल
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 14, 2022, 06:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फिल्म '83' सांकेतिक भाषा में होगी प्रदर्शित, सुनने में असमर्थ लोगों के लिए की गई पहल
    रणवीर सिंह की फिल्म '83' सांकेतिक भाषा में होगी प्रदर्शित

    रणवीर सिंह की '83' को भले दर्शकों ने नकार दिया, लेकिन अभिनेता के अभिनय में कोई कमी नहीं दिखी। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पिछले साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब मेकर्स ने इसे सांकेतिक भाषा में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है। बधिर लोगों (सुनने में असमर्थ) के सम्मान में यह पहल की गई है। बता दें कि रणवीर इस विषय पर पहले से ही जगरूकता फैलाते आए हैं।

    रिलायंस एंटरटेनमेंट ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

    रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। वीडियो में अभिनेता रणवीर ने भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा के रूप में घोषित करने की मांग की है। उन्होंने इस पहल के जरिए बधिर लोगों को समान अवसर देने की बहस छेड़ी है। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ISH न्यूज के साथ हाथ मिलाया है।

    यहां देखिए वीडियो में रणवीर सिंह ने क्या कहा

    Instagram post

    A post shared by reliance.entertainment on November 14, 2022 at 2:54 pm IST

    यह स्क्रीनिंग इस मुद्दे से संबंधित बातचीत को आगे बढ़ाएगी- रणवीर

    रणवीर ने कहा, "मुझे आशा है कि यह स्क्रीनिंग इस महत्वपूर्ण मुद्दे से संबंधित बातचीत को आगे बढ़ाएगी। '83' की पूरी टीम ने इस फिल्म को बनाने में अपना खून, पसीना और आंसू बहाया है। मुझे उम्मीद है कि हम आप सभी का मनोरंजन करने और आपको प्रेरित करने में कामयाब होंगे।" इससे पहले उन्होंने इस जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से 2020 में एक ऑलनाइन याचिका भी शुरू की थी।

    जानिए क्या है सांकेतिक भाषा

    सांकेतिक भाषा में संकेतों के जरिए बातचीत को आगे बढ़ाया जाता है। हाथ, शरीर और चेहरों के हाव-भाव के द्वारा संवाद को स्थापित किया जाता है। दूसरी भाषाओं की तरह इस भाषा के भी अपने व्याकरण और नियम हैं। बोलने और सुनने में असमर्थ लोग इस भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इस भाषा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 सितंबर, 2018 को सांकेतिक भाषा दिवस मनाने का ऐलान किया था।

    '83' में नजर आए थे ये कलाकार

    '83' में नजर आए थे ये कलाकार

    '83' में रणवीर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई थी। वहीं, दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी का किरदार अदा किया था। ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, हार्डी संधू, एमी विर्क और पंकज त्रिपाठी ने भी इसमें अभिनय का जादू बिखेरा था। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया है। भारत के 1983 के वर्ल्ड कप की जीत पर इसकी कहानी आधारित है। बड़े बजट में बनी फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में करीब 109 करोड़ रुपये कमाए।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इसी साल फिल्म '83' डिज्नी+ हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर एक साथ प्रसारित हुई थी। फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग दी गई है। अधिकांश समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सराहा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रणवीर सिंह
    83 फिल्म
    रिलायंस एंटरटेनमेंट

    ताज़ा खबरें

    बिहार: ट्रैफिक की समस्या पर IAS अधिकारी ने दी समकक्षों को गाली, वीडियो वायरल बिहार
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: अहमदाबाद में होने वाला आखिरी टेस्ट देखेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    'सेक्रेड गेम्स' का तीसरा सीजन नहीं आएगा, अनुराग कश्यप बोले- OTT में अब हिम्मत नहीं सेक्रेड गेम्स
    नई हुंडई वेन्यू पर चल रहा काम, ट्रिम्स के आधार पर जानिए इनके फीचर्स  हुंडई मोटर कंपनी

    रणवीर सिंह

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर
    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर

    83 फिल्म

    'गली बॉय' से '83' तक, यहां देखें रणवीर सिंह की पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह-शेफाली शाह समेत जानें 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में किसने क्या जीता फिल्म पुरस्कार
    ये हैं खेल पर आधारित सर्वाधिक IMDb रेटिंग वाली बॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड समाचार
    कोई बायोपिक तो कोई काल्पनिक, ये हैं क्रिकेट पर आधारित शानदार फिल्में बॉलीवुड समाचार

    रिलायंस एंटरटेनमेंट

    टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने बड़े बजट की फिल्मों के लिए मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023