Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 18 साल बाद 'MTV रोडीज' को अलविदा कहेंगे रणविजय, सोनू सूद ले सकते हैं जगह
मनोरंजन

18 साल बाद 'MTV रोडीज' को अलविदा कहेंगे रणविजय, सोनू सूद ले सकते हैं जगह

18 साल बाद 'MTV रोडीज' को अलविदा कहेंगे रणविजय, सोनू सूद ले सकते हैं जगह
लेखन नेहा शर्मा
Feb 03, 2022, 07:54 pm 3 मिनट में पढ़ें
18 साल बाद 'MTV रोडीज' को अलविदा कहेंगे रणविजय, सोनू सूद ले सकते हैं जगह
'MTV रोडीज' में रणविजय की जगह लेंगे सोनू सूद

छोटे पर्दे का लोकप्रिय रियलिटी शो 'MTV रोडीज' हमेशा चर्चा में रहा है। इसका नया सीजन भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैस बेसब्री से इसकी राह देख रहे हैं। आए दिन शो से जुड़ी नई-नई जानकारी सामने आ रही है। रणविजय सिंह इसी शो से लोकप्रिय हुए हैं। वह लंबे समय से इससे जुड़े रहे हैं। हालांकि, अब रणविजय इस शो से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सोनू सूद नजर आ सकते हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

रिपोर्ट
शो का अभिन्न हिस्सा रहे हैं रणविजय

'MTV रोडीज' के नए सीजन में अब रणविजय नजर नहीं आएंगे। यह शो 19 साल से चल रहा है। रणविजय इसका अभिन्न हिस्सा रहे हैं। 2003 में उन्होंने शो के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। कभी इस शो के कंटेस्टेंट रहे रणविजय बाद में होस्ट और फिर गैंग लीडर बने, लेकिन अब शो में उनका सफर खत्म हो रहा है। उनकी जगह सोनू सूद को साइन किया गया है। हालांकि, वह एक ही साल 'MTV रोडीज' की मेजबानी करेंगे।

बयान
रणविजय ने शो को लेकर कही ये बात

रणविजय ने बताया कि 'MTV रोडीज' के नए एडिशन में उनके और चैनल के बीच कुछ चीजें तय नहीं हो पाईं। उनकी इस शो के साथ डेट्स मैच नहीं कर रहीं। जब पूछा गया कि क्या वह शो प्रोडक्शन हाउस के साथ किसी मतभेद के कारण छोड़ रहे हैं तो उन्होंने कहा, "मैं इस चैनल के साथ 18 सालों से काम कर रहा हूं। इसके साथ मेरी कोई समस्या नहीं है। मैंने इस चैनल के साथ अलग-अलग शोज किए हैं।"

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

रणविजय ''MTV स्टंटमैनिया', 'MTV फोर्स इंडिया द फास्ट एंड द गॉर्जियस', 'MTV स्प्लिट्सविला', 'MTV स्कूटी पेप डीवा' और 'MTV ट्रोल पुलिस' सहित कई MTV शो के होस्ट रहे हैं। वह 'टॉस' से लेकर 'लंदन ड्रीम्स' और 'एक्शन रीप्ले' जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रहे हैं।

शुरुआत
14 फरवरी से साउथ अफ्रीका में होगी शो की शूटिंग

'MTV रोडीज' के आने वाले सीजन को एक नया प्रोडक्शन हाउस बना रहा है। रणविजय इस प्रोडक्शन हाउस से नाखुश थे और इसलिए उन्होंने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। नए सीजन की शूटिंग 14 फरवरी से साउथ अफ्रीका में होगी। सोनू सूद इस शो का नया चेहरा होंगे। शो के फॉर्मेट में भी कई बदलाव किए जाएंगे, जिसके बाद चर्चा है कि नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला भी इसमें दिखाई नहीं देंगे।

फिल्में
इन फिल्मों में नजर आएंगे सोनू

पिछले साल के अंत में सोनू ने अपनी फिल्म 'फतेह' का ऐलान किया था। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में सोनू मुख्य भूमिका में होंगे। इसका निर्देशन अभिनंदन गुप्ता करेंगे, जो आगामी फिल्म 'शमशेरा' के सहायक निर्देशक हैं। वह फिल्म 'पृथ्वीराज' का भी हिस्सा हैं। इसमें सोनू साहित्य के महान कवि चंद बरदाई की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। उन्हें निर्देशक ई निवास की आगामी फिल्म 'किसान' में भी अभिनय करते हुए देखा जा सकता है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
टेलीविजन मनोरंजन
सोनू सूद
ताज़ा खबरें
मानसून में बाइक राइडिंग का मजा लेना चाहते हैं? इन बातों का रखें विशेष ध्यान
मानसून में बाइक राइडिंग का मजा लेना चाहते हैं? इन बातों का रखें विशेष ध्यान ऑटो
इंग्लैंड बनाम भारत: ब्रॉड के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन? जानें आंकड़े
इंग्लैंड बनाम भारत: ब्रॉड के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन? जानें आंकड़े खेलकूद
दुनियाभर में गलत कारणों से सुर्खियों में रहीं ये गाड़ियां
दुनियाभर में गलत कारणों से सुर्खियों में रहीं ये गाड़ियां ऑटो
अपने पालतू कुत्ते को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स
अपने पालतू कुत्ते को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स लाइफस्टाइल
क्या भारत की बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में बन पाएगी ऋषभ पंत की जगह?
क्या भारत की बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में बन पाएगी ऋषभ पंत की जगह? खेलकूद
टेलीविजन मनोरंजन
300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि
300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि मनोरंजन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन मनोरंजन
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट?
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? मनोरंजन
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर की 'मन' से किया था बॉलीवुड डेब्यू
क्या आप जानते हैं? सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर की 'मन' से किया था बॉलीवुड डेब्यू मनोरंजन
और खबरें
सोनू सूद
'पृथ्वीराज' के निर्माताओं ने फिल्म के लिए बनाए थे 50,000 से अधिक कॉस्टयूम्स
'पृथ्वीराज' के निर्माताओं ने फिल्म के लिए बनाए थे 50,000 से अधिक कॉस्टयूम्स मनोरंजन
'पृथ्वीराज' के लिए अक्षय कुमार ने ली मोटी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
'पृथ्वीराज' के लिए अक्षय कुमार ने ली मोटी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस मनोरंजन
अभिनेता सोनू सूद को मिला UAE का गोल्डन वीजा
अभिनेता सोनू सूद को मिला UAE का गोल्डन वीजा मनोरंजन
अक्षय ने जारी किए 'पृथ्वीराज' के नए पोस्टर, रिलीज डेट का भी किया ऐलान
अक्षय ने जारी किए 'पृथ्वीराज' के नए पोस्टर, रिलीज डेट का भी किया ऐलान मनोरंजन
पंजाब के 'स्टेट आइकन' नहीं रहे सोनू सूद, चुनाव आयोग ने वापस लिया नाम
पंजाब के 'स्टेट आइकन' नहीं रहे सोनू सूद, चुनाव आयोग ने वापस लिया नाम मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022