LOADING...
रानी मुखर्जी ने सिनेमा में पूरे किया 30 साल का सफर, साझा किया भावुक संदेश
रानी मुखर्जी ने मनाया 30 साल के सिनेमाई सफर का जश्न

रानी मुखर्जी ने सिनेमा में पूरे किया 30 साल का सफर, साझा किया भावुक संदेश

Jan 12, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री रानी मुखर्जी आगामी फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर चर्चा में हैं जो 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इससे पहले उन्होंने हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। रानी ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है जिसमें अपने उल्लेखनीय करियर पर विचार करते हुए पहली फिल्म 'राजा की आएगी बारात' को याद किया। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने मास्टर प्लान के साथ सिनेमा में कदम नहीं रखा था।

पोस्ट

रानी ने 90 के जादुई दशक को याद किया

रानी ने यशराज फिल्म्स के सोशल मीडिया पेज पर लिखा, '30 साल पहले, मैं एक अभिनेत्री बनने की बिना बड़ी प्लानिंग के साथ फिल्म सेट पर आई थी। यह एक सपना नहीं था जिसका मैंने पीछा किया। यह कुछ ऐसा था जिसने मुझे ढूंढ लिया।' 90 का दशक याद करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ' मैं अक्सर कहती हूं कि दर्शक आपको आपकी नियति देते हैं। इस दौरान मैंने जो फिल्में कीं, उन्होंने मुझे मेरी नियति दी है।'

सफर

रानी ने अन्य फिल्मों के सफर को याद किया

रानी ने 2000 के दशक को आवाज खोजने का समय बताया और 'साथिया', 'ब्लैक', 'हम तुम' जैसी फिल्मों कसे याद किया। उन्होंने लिखा, 'संजय लीला भंसाली और अमिताभ बच्चन संग काम करने से मुझे उन जगहों तक पहुंचने का मौका मिला जिनके बारे में मुझे खुद पता नहीं था।' उन्होंने कहा कि वह हमेशा उन महिलाओं की ओर आकर्षित रही हैं जिन्होंने दुनिया को चुनौती दी है, चाहे वह 'बंटी और बबली हो', 'नो वन किल्ड जेसिका' या 'मर्दानी' हो।

Advertisement

पुरस्कार

रानी ने राष्ट्रीय पुरस्कार का मिलने का पल याद किया

अभिनेत्री ने बताया कि शादी और मां बनने के सफर ने उनकी गति को धीमा नहीं किया, बल्कि लक्ष्य केंद्रित करना सिखाया। 'हिचकी' और 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' फिल्मों ने उनकी संवेदनशीलता और भावनात्मक सच्चाई की समझ को गहरा किया है। 'मिसेज चटर्जी...' के लिए 2025 में रानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस पल को उन्होंने गहरी विनम्रता और कृतज्ञता का क्षण बताया। अभिनेत्री ने अपने सफल सिनेमाई सफर के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अभिनेत्री का पोस्ट

Advertisement