रणदीप हुड्डा ने ठुकराई थी साल की सबसे बड़ी फिल्म, बोले- हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा बहुत था
क्या है खबर?
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंन बताया कि उन्हें फिल्म में क्रूर मुगल शासक औरंगजब का मुख्य नकारात्मक किरदार ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने साफ मना कर दिया। इस बड़े प्रोजेक्ट को ठुकराने की वजह बताते हुए रणदीप ने कहा कि पूरी कहानी के ताने-बाने में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा बहुत ज्यादा हावी था और वो अपने करियर में उस रास्ते पर आगे नहीं बढ़ना चाहते थे।
खुलासा
रणदीप को औरंगजेब बनाना चाहते थे निर्देशक
रणदीप ने जूम के साथ बातचीत में बताया, "छावा के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर चाहते थे कि औरंगजेब का किरदार मैं निभाऊं। एक व्यक्ति और फिल्म निर्माता के रूप में लक्ष्मण उतेकर के प्रति उनके मन में बहुत प्यार और सम्मान है, लेकिन उस समय शारीरिक रूप से बेहद कमजोर (कम वजन के) थे और मैंने अपना सिर मुंडवा रखा था, क्योंकि मैंने उसी वक्त 'सावरकर' की शूटिंग पूरी की थी और उसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू ही हुआ था।"
इनकार
कोर्ट केस और विवाद के डर से पीछे हटे रणदीप
रणदीप बोले, "उस वक्त मैं एक IP कोर्ट केस से गुजर रहा था और पूरी कहानी में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा बहुत ज्यादा चल रहा था। मैं बस उस रास्ते पर नहीं जाना चाहता था। उसी दौरान उनके पास 'ईथा' का प्रस्ताव आया, जिसकी कहानी मुझे पसंद आई और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। बता दें कि रणदीप के मना करने के बाद ये रोल अक्षय खन्ना के पास गया, जिन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाकर पर्दे पर तहलका मचा दिया।
खुशखबरी
इसी साल मार्च में पिता बने थे रणदीप
इसी साल रणदीप और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने 10 मार्च को अपने जीवन में एक बेटी का स्वागत किया था और खास बात ये है कि इसी दिन रणदीप के पिता रणबीर हुड्डा का जन्मदिन भी था। बेटी के जन्म के 1 महीने बाद रणदीप ने अपनी लाडली के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने उसका नाम न्योमिका हुड्डा रखा है। रणदीप को हाल ही में 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' में देखा गया था।
फिल्म
दर्शकों पर खूब चला 'छावा' का जादू
'छावा' ने पर्दे पर आते ही इतिहास रच दिया था। ये साल की सबसे बड़ी और सबसे दमदार फिल्मों में से एक बनकर उभरी। इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई। फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा आधार विक्की कौशल और अक्षय खन्ना का अभिनय रहा। विक्की और अक्षय के बीच के टकराव ने फिल्म के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया।