LOADING...
'छावा 2' की चर्चा तेज, क्या विक्की कौशल फिर बनेंगे ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा? 
'छावा 2' बनने की चर्चा हुई तेज

'छावा 2' की चर्चा तेज, क्या विक्की कौशल फिर बनेंगे ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा? 

Apr 01, 2026
07:46 pm

क्या है खबर?

विक्की कौशल ने पिछले साल 'छावा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया और विक्की के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 'छावा' की अपार सफलता के बाद, निर्माता एक तरह से सीक्वल बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। वह ऐतिहासिक महाकाव्य को एक और दमदार अध्याय के साथ आगे बढ़ाएंगे।

शूटिंग

निर्माताओं की योजना, शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना

ई-टाइम्स के मुताबिक, परियोजना से जुड़े सूत्र ने बताया, "जहां 'छावा' संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित थी, वहीं यह फिल्म उनके बेटे शाहू महाराज के जीवन पर आधारित होगी।" रिपोर्ट में आगे कहा गया कि विक्की परियोजना के लिए उतेकर के साथ दोबारा जुड़ने में दिलचस्पी रखते हैं। वहीं शूटिंग पर अपडेट देते हुए सूत्र ने बताया कि यह अगले साल या 2028 में शुरू होने की संभावना है। अभी निर्देशक, श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'ईथा' में व्यस्त हैं।

पुष्टि

निर्माताओं की पुष्टि का इंतजार

परियोजना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विक्की या निर्देशक की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस अपडेट को जानने के बाद फैंस बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 'छावा', वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे, संभाजी महाराज के शौर्य और बलिदान की गाथा पर आधारित है, जिसमें रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और डायना पेंटी भी अहम किरदारों में हैं। फिलहाल, विक्की को आने वाले दिनाें में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा।

Advertisement