LOADING...
रणबीर कपूर से लेकर सनी देओल तक, नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन निभाएगा किसका किरदार?
नितेश तिवारी की 'रामायण' में किसे मिला कौन-सा किरदार?

रणबीर कपूर से लेकर सनी देओल तक, नितेश तिवारी की 'रामायण' में कौन निभाएगा किसका किरदार?

Jun 10, 2025
08:47 pm

क्या है खबर?

जब से फिल्म 'रामायण' का ऐलान हुआ है, प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। यह फिल्म एक नहीं, बल्कि 2 भागों में रिलीज होगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में है। 'रामायण' में एक-दो नहीं, बल्कि कई दिग्गज सितारों की फौज नजर आने वाली है। आइए जानें 'रामायण' में किस कलाकार को कौन-सा रोल मिला है।

किरदार

भगवान राम बनेंगे रणबीर

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुना गया है। फिल्म में सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। इसमें अभिनेत्री काजल अग्रवाल रावण (यश) की पत्नी मंदोदरी की भूमिका में नजर आएंगी। लक्ष्मण के किरदार के लिए पहले ही रवि दुबे के नाम पर मुहर लग चुकी है, वहीं भरत की भूमिका में आदिनाथ कोठारे नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान बनेंगे।

अन्य कलाकार

अमिताभ बच्चन निभाएंगे ये भूमिका

विभीषण की भूमिका के लिए विजय सेतुपति को चुना गया है, वहीं रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पणखा की भूमिका में दिखाई देंगी। राजा दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल और भगवान इंद्र के किरदार में कुणाल कपूर नजर आएंगे। कौशल्या का किरदार इंदिरा कृष्णन और कैकेयी की भूमिका लारा दत्ता निभाएंगी। विद्युतजिव्हा के किरदार के लिए विवेक ओबेरॉय से संपर्क किया गया है। मंथरा की भूमिका के लिए शीबा चड्ढा को चुना गया है। अमिताभ बच्चन इसमें जटायु बनेंगे।

जानकारी

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि 'रामायण' का पहला भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग ठीक एक बाद यानी 2027 में दिवाली के मौके पर ही दर्शकों के बीच आएगा। सुपरस्टर यश इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।