Loading...
रणबीर कपूर बोले- 5,000 साल पहले पुष्पक विमान था, एलन मस्क की 'टेस्ला' से की तुलना
पुष्पक विमान पर बोले रणबीर कपूर

रणबीर कपूर बोले- 5,000 साल पहले पुष्पक विमान था, एलन मस्क की 'टेस्ला' से की तुलना

लेखन सयाली
Nov 01, 2026
02:45 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर जोरों-शोरों से अपनी फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन में लगे हैं, जो 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस दौरान उन्होंने एलन मस्क की उड़ने वाली 'टेस्ला' गाड़ी पर विशेष टिप्पड़ी की है। रणबीर ने गाड़ी की तुलना प्राचीन महाकाव्य रामायण के पुष्पक विमान से की। उन्होंने कहा कि 5,000 साल पहले भारत के पास पुष्पक विमान था। ये विमान रावण का हुआ करता था और इसी पर बैठकर भगवान राम, माता सीता के साथ अयोध्या लौटे थे।

रणबीर

'टेस्ला' पर क्या बोले रणबीर?

हाल ही में मस्क ने टेस्ला की नई डिजाइन वाली गाड़ी को पेश किया, जिसमें रॉकेट-स्टाइल थ्रस्टर्स लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि ये गाड़ी उड़ान भर सकती है।

इसी बीच एक प्रमोशनल समारोह के दौरान रणबीर ने कहा, "मुझे ये भी बताना चाहिए कि एलन मस्क ने हाल ही में एक उड़ने वाली कार बनाई है। मुझे लगता है कि भारत ने तो 5,000 साल पहले ही 'पुष्पक विमान' के जरिए ऐसा कर लिया था!"

जानकारी

2 भागों में रिलीज होगी 'रामायण'

'रामायण' रणबीर और साई पल्लवी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म को 2 भाग में बनाया गया है, जिसका दूसरा भाग 2028 में दिवाली के आस-पास रिलीज किया जाएगा।

ADVERTISEMENT