'रामायण' के निर्माताओं की अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों को भेंट, दीं भगवान राम और माता सीता की तस्वीरें
क्या है खबर?
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। इसके चलते निर्माताओं ने अपने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का दिल जीतने का एक खास तरीका निकाला है। दरअसल, 'रामायण' के अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों के लिए एक बेहतरीन उपहार बॉक्स तैयार किया गया है। इसमें रामायण की एक प्रति, भगवान राम और माता सीता की तस्वीरें समेत फिल्म से जुड़े कई अन्य तोहफे भी शामिल किए गए हैं।
तोहफे
बॉक्स में मौजूद हैं ये चीजें
इस तोहफे को 'रामायण' के निर्माताओं ने 'आईमैक्स' के साथ मिलकर तैयार किया है। सुनहरे रंग के इस उपहार बॉक्स का मुख्य आकर्षण आरके नारायण की किताब 'द रामायण: अ शॉर्टन्ड मॉडर्न प्रोज वर्जन ऑफ द इंडियन एपिक' है।
इसमें एक कंपास, मोमबत्ती, चमड़े का बैग और बुकमार्क भी शामिल है। साथ ही समीक्षकों को 'योद्धा' के रूप में संबोधित करते हुए एक खास स्क्रॉल वाला संदेश भी भेजा गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें तोहफे
Thanks to #Imax & #Ramayana for sending on over this awesome celebration package for the release of the brand new EPIC movie!
— Zach Pope (@ZachhPope) October 31, 2026
Excited to see the film ❤️ pic.twitter.com/xbz95OtJzV