LOADING...
रणबीर कपूर पर दांव, 'सैयारा' के बाद मोहित सूरी ने फिर मिलाया यशराज से हाथ
रणबीर कपूर अब मोहित सूरी की फिल्म में दिखेंगे

रणबीर कपूर पर दांव, 'सैयारा' के बाद मोहित सूरी ने फिर मिलाया यशराज से हाथ

Feb 19, 2026
06:08 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी कामयाबी के रथ पर सवार हैं। 'एनिमल' और 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्मों के बाद अब खबर आ रही है कि रणबीर एक ऐसी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर ने मशहूर निर्देशक मोहित सूरी और प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स (YRF) के साथ एक बड़ी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।

रिपोर्ट

नई ब्लॉकबस्टर लव स्टोरी पर काम शुरू

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मोहित सूरी ने अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है, जो उनकी ब्लाॅकबस्टर 'सैयारा' की तरह ही एक बड़ा म्यूजिकल धमाका होने वाला है। फिल्म में एक एक ऐसी प्रेम कहानी होगी, जिसकी पृष्ठभूमि में गैंगस्टर और हत्यारों की खतरनाक दुनिया दिखाई जाएगी। मोहित अपनी फिल्मों में संगीत और भावनाओं के मेल के लिए जाने जाते हैं और ये नई फिल्म भी उसी श्रेणी की एक बेमिसाल लव स्टोरी होने वाली है।

कहानी

स्क्रिप्ट फाइनल, शूटिंग 2026 के अंत तक

इस फिल्म के लिए मोहित को एक बार फिर दिग्गज निर्माता आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स (YRF) का पूरा साथ मिला है। 'सैयारा' के बाद ये जोड़ी एक बार फिर कुछ वैसा ही खास और भव्य रचने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि मोहित ने स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है और आदित्य चोपड़ा इस विजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। मोहित इस महत्वाकांक्षी फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

Advertisement

कास्टिंग

मोहित सूरी की नई फिल्म में रणबीर कपूर की एंट्री

मोहित सूरी की पिछली फिल्म 'सैयारा' की ऐतिहासिक सफलता और निर्माता आदित्य चोपड़ा के अटूट समर्थन ने अब एक ऐसी कास्टिंग की राह खोल दी है, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। खबर है कि इस नई 'म्यूजिकल गैंगस्टर सागा' के लिए मोहित और रणबीर के बीच बातचीत शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, रणबीर भी मोहित के विजन और इस अनोखी प्रेम कहानी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Advertisement

व्यस्त शेड्यूल

'लव एंड वॉर' और 'रामायण' में उलझे रणबीर, नई फिल्म पर फैसला बाकी

रणबीर पहली बार मोहित संग काम करने के लिए उत्सुक तो हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक फिल्म को आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है। रणबीर के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बीच में उनकी पिछली फिल्मों का शेड्यूल आ रहा है। फिल्म 'लव एंड वॉर' और 'रामायण' दोनों ही अपने तय समय से थोड़ी देरी से चल रही हैं। इसके चलते रणबीर का पूरा कैलेंडर अभी ऊपर-नीचे है। वो पहले इन बड़ी फिल्मों की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं।

Advertisement