Page Loader
'रामायण: पार्ट 1' होगी भारत की सबसे महंगी फिल्म, 'आदिपुरुष' से 'RRR' तक; सबको छोड़ा पीछे
'रामायण: पार्ट 1' का बजट जानिए (तस्वीर: एक्स/@MsKajalAggarwal)

'रामायण: पार्ट 1' होगी भारत की सबसे महंगी फिल्म, 'आदिपुरुष' से 'RRR' तक; सबको छोड़ा पीछे

Jul 03, 2025
03:27 pm

क्या है खबर?

अभिनेता रणबीर कपूर पिछली बार फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने खूब नोट छापे। अब रणबीर जल्द ही फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी ने संभाली है। 'रामायण' में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म से उनकी पहली झलक सामने आ चुकी है। अब 'रामायण: पार्ट 1' के बजट का खुलासा हो गया है।

बजट

केवल पहले भाग का बजट है 835 करोड़ रुपये

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'रामायण: पार्ट 1' का बजट 835 करोड़ रुपये है। इसी के साथ यह भारत की सबसे महंगी फिल्म बन गई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह बजट केवल फिल्म के पहले भाग का है। 'रामायण: पार्ट 2' की लागत की खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। 'रामायण' ने 'आदिपुरुष' (700 करोड़), 'कल्कि 2898 AD' (600 करोड़ ), 'RRR' (550 करोड़) और '2.0' (575 करोड़) जैसी बड़े बजट वाली फिल्मों को पछाड़ दिया है।

कलाकार

सनी देओल बनेंगे संकट मोचन हनुमान

'रामायण' 2 भागों में रिलीज होगी। फिल्म का भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग ठीक एक बाद यानी 2027 में दिवाली के मौके पर ही दर्शकों के बीच आएगा। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी, वहीं सुपरस्टार यश को रावण के किरदार के लिए चुना गया है। फिल्म में लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभा रहे हैं, वहीं सनी देओल भगवान हनुमान बनेंगे। यश इस फिल्म के सह-निर्माता हैं।