Page Loader
रणबीर कपूर ने खरीदी नई रेंज रोवर, जानिए उनका गाड़ियों का कलेक्शन 
रणबीर कपूर ने खरीदी नई चमचमाती कार

रणबीर कपूर ने खरीदी नई रेंज रोवर, जानिए उनका गाड़ियों का कलेक्शन 

Aug 16, 2023
05:18 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने लिए नई चमचमाती गाड़ी खरीदी है। अभिनेता ने रेंज रोवर खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाड़ी की कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक है। बुधवार को रणबीर को मुंबई में स्पॉट किया गया। सामने आए वीडियो में अभिनेता अपनी नई गाड़ी से बाहर निकलने देखा जा सकता है। मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर रणबीर का यह वीडियो साझा किया है।

कार कलेक्शन

यहां देखिए रणबीर कपूर का कार कलेक्शन 

रणबीर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (1.6 करोड़ रुपये), लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट (87 लाख रुपये), मर्सिडीज-बेंज G63 AMG (2.14 करोड़ रुपये), ऑडी A8 L (1.56 करोड़ रुपये) और ऑडी R8 (2.72 करोड़ रुपये) जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। रणबीर को पिछली बार 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। अभिनेता जल्द ही अपनी मौजूदगी फिल्म 'एनिमल' में करवाएंगे। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो