कॉमिक-कॉन में 'रामायण पार्ट 1' का धमाका, रणबीर कपूर-यश ट्रेलर लॉन्च करने पहुंचे
मनोरंजन
अभिनेता रणबीर कपूर और यश को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान दोनों ने काले रंग के कपड़े पहने थे और वे सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के लिए रवाना हो रहे थे।
इस कार्यक्रम में वे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं। दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
नीतेश कर रहे हैं 'रामायण पार्ट 1' का निर्देशन
नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का, यश रावण का, साईं पल्लवी सीता का और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखेंगे। इनके अलावा, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, शोभना और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं।
फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को ऑनलाइन जारी किया जाएगा। वहीं, इस फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।